छत्तीसगढ़ / रायपुर

आरक्षण पर कल रायपुर में कांग्रेस की महारैली ,लाखो लोग के जुटने की संभावना रायपुर के ये सड़के रहेगी जाम

रायपुर में कांग्रेस 3 जनवरी मंगलवार को एक महारैली करने वाली है। इस आयोजन में 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है। इसे कांग्रेस साल 2023 का सबसे बड़ा सियासी विरोध प्रदर्शन बता रही है। ये आंदोलन आरक्षण बिल की वजह से किया जाएगा।


2 दिसंबर को विधानसभा से पारित बिल, अब तक राज्यपाल के हस्ताक्षर के लिए अटका हुआ है। कांग्रेस की महारैली से लोगों को सड़क पर थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्ते बताएं हैं, जिनका इस्तेमाल न करना लोगों के लिए ठीक होगा।

कांग्रेस के आंदोलन की वजह से आश्रम तिराहा से एनआईटी, टाटीबंध से एम्स एवं गोल चौक से साइंस कॉलेज की ओर मार्ग आम यातायात के लिए बाधित रहेगा। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इन सड़कों पर ट्रैफिक बाधित रहेगा:-

01. आश्रम तिराहा से एनआईटी की ओर ।

02. टाटीबंध चौक से एम्स की ओर ।

03. शहीद युगल किशोर मार्ग गोल चौक रोहिणी पुरम से साइंस कॉलेज की ओर।

Leave Your Comment

Click to reload image