छत्तीसगढ़ / रायपुर

आरक्षण मामले में सीएम का राज्यपाल पर सीधा हमला कहा अगर ये तुम्हारी चुनौती है, तो मुझे स्वीकार है ,कायरो की तरह छुप छुप कर तुम वार नही करो राज्यपाल की गरिमा को मत तार तार करो

छत्तीसगढ़ सरकार और राज्यपाल अब आमने सामने मुख्यमंत्री ने लिखा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहीं नहीं रुके। उन्होंने लिखा सनद रहे ! भले "संस्थान' तुम्हारा हथियार हैं, लड़कर जीतेंगे! वो भीख नहीं आधिकार है। फिर भी एक निवेदन स्वीकार करो-कायरों की तरह न तुम छिपकर वार करो, राज्यपाल पद की गरिमा मत तार-तार करो। एक दिन पहले ही कांग्रेस ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जन अधिकार महारैली का आयोजन किया था। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था, छत्तीसगढ़ में दो-चार बंधुआ लोगों को छोड़कर सभी लोग आरक्षण विधेयक का समर्थन कर रहे हैं। राज्यपाल ने उस विधेयक को रोक रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा, मैने पहले भी आग्रह किया है, फिर कर रहा हूं कि राज्यपाल हठधर्मिता छोड़ें। या तो वे विधेयक पर दस्तखत करें या फिर उसे विधानसभा को लौटा दें। -

twitter.com/bhupeshbaghel/status/1610481855144546304 

Leave Your Comment

Click to reload image