छत्तीसगढ़
पं. रविशंकर विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक हुई खत्म, सेमेस्टर एग्जाम ऑनलाइन कराने हेतु बनी सहमति, बैठक में ऑनलाइन एग्जाम समेत 24 प्रस्ताव पर लगी मुहर.. ऑनलाइन एग्जाम को लेकर जल्द जारी हो सकते है निर्देश...
रायपुर| आज दिनांक 03.06.2022 को अपराह्न 03.00 बजे आयोजित कार्यपरिषद् की बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय निम्नानुसार है :
पहले केंचुओं को देखकर डर लगता था, लेकिन अब तो ये मेरे घर के सदस्य हैं -उर्वशी एवं संगीता
रायपुर| गितपहर की महिलाओं के असली मितान हैं किसानों के मित्र कहे जाने वाले केंचुए, इनसे चल रहा है दो दर्जन महिलाओं का घर.मिट्टी को उर्वरा बनाने वाले केंचुए किसानों के मित्र कहलाते हैं, लेकिन क्या मिट्टी में लिपटे रहने वाले केंचुए महिलाओं के मितान हो सकते हैं...क्या यही केंचुए महिलाओं के लिए आय के साधन बन सकते हैं... सुनने में तो अजीब लगता है लेकिन ऐसा हो रहा है और ये संभव कर दिखाया है कांकेर के गीतपहर ग्राम पंचायत में रहने वाली महिलाओं ने गीतपहर की महिलाओं को न तो केंचुओं से डर लगता है न ही वो इन्हें देखकर दूर भागती हैं, बल्कि केंचुओं को ही अपना मितान बनाकर महिलाओं ने अपने लिए समृद्धि का द्वार खोल लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुराजी गांव योजना के अंतर्गत गीतपहर की रहने वाली उर्वशी जैन ने लगभग डेढ़ साल पहले गौठान के माध्यम से केंचुआ पालन का काम शुरू किया था और आज सरस्वती महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से उर्वशी अब तक 1 लाख 37 हजार रूपए के 7 क्विंटल केंचुए बेच चुकी हैं और अभी भी इनके पास नए गौठानों और किसानों की आपूर्ति के लिए पर्याप्त केंचुए हैं, इसके साथ ही वर्मी कंपोस्ट बेचकर 1 लाख 39 हजार रूपए का लाभ कमा चुकी हैं। ये कहानी सिर्फ उर्वशी की ही नही है बल्कि जेपरा ग्राम की रहने वाली संगीता पटेल भी डेढ़ वर्षों में 90 हजार रूपए के 5 क्विंटल केंचुए बेच चुकी हैं और इन्हीं केंचुओं की मदद से 40 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेचकर 2 लाख रूपए का लाभ कमाया है।
9 साल की बच्ची से किया था रेप कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
छत्तीसगढ़ के पेन्ड्रा - मरवाही । कोटमी पुलिस चौकी इलाके में रेप की वारदात को अंजाम देने के आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने सजा सुनाई है . पेण्ड्रा रोड एडीजे कोर्ट ने फैसला सुनाया है . हैवान को 20 साल की सजा सुनाई गई है . दरअसल , 7 जनवरी 2021 को 9 साल की बच्ची से बलात्कार किया था . आरोपी लक्ष्मण सारथी को पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल के सश्रम कारावास की सजा और 1000 का जुर्माना लगाया गया है . एडीजे किरण थवाईत ने फैसला सुनाया है .
रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर रेल्वे की जनरल टिकट काउंटर शुरू , अभी तक रिजर्ववेशन ना होने पर देना पड़ता था पेनाल्टी
रायपुर। एक्सप्रेस ट्रेनों की जनरल बोगियों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है । बिलासपुर रेलवे जोन ने 1 जून से अपने जनरल टिकट काउंटर खोल दिए हैं । अब यात्री बिना किसी पेनाल्टी के सीधे काउंटर से टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं । रायपुर , बिलासपुर और नागपुर मंडल से गुजरने वाली 28 ट्रेनों में तत्काल प्रभाव से यह आदेश अमल में लाया गया है , तो वहीं 27 और ट्रेनों में जनरल टिकट मिलने की तारीख घोषित की गई हैं , जो 30 जून के पहले की हैं ।
छत्तीसगढ़ पंचायत उपचुनाव 28 जून को 30 जून को आएगा परिणाम प्रदेश में इतने पदों पर होना है पंचायत उपचुनाव...
एडमिन
छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग कलेक्टर व निगम कमिश्नर सहित इन IAS अफसरों का हुआ तबादला…गरियाबंद के नए कलेक्टर होंगे अब ....
राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 6 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। रायपुर निगम के आयुक्त प्रभात मलिक को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है। देखे लिस्ट
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में तेज रफ़्तार कार ने 2 बच्चों को रौंदते हुए भागा 2 बच्चों की मौत....
जांजगीर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को रौंद दिया । कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद दोनों बच्चे करीब 10 फीट दूर जा गिरे । इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और फरार हो गया । इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जाम लगा दिया । घटनास्थल से करीब 6 किमी दूर जाकर चालक और अंदर बैठे लोग कार छोड़कर भाग निकले ।
दुष्कर्म का मामला : शराब पीने के बाद पति ने किशोरी से दुष्कर्म किया , फिर पत्नी के साथ मिलकर की हत्या पुलिस चौकी के 100 मीटर दूर मिली लाश पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
सरगुज़ा। अंबिकापुर में मणिपुर चौकी अंतर्गत मिली नाबालिग लड़की की लाश मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों की पतासाजी कर ली. पुलिस आरोपियों को रायगढ़ से गिरफ्तार कर अंबिकापुर लाई है ।
भीषण सड़क हादसा तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 1 महिला की मौत, 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में आज सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बिलासपुर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार उत्तर प्रदेश से आया है।
पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अमीन मेमन, एआईसीसी ने जारी किया आदेश
रायपुर: छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ (अल्पसंख्यक विभाग ) के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन नियुक्त किए गए है, मेमन की नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री के सी वेणुगोपाल जी प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जारी किया है। यह नियुक्ति ईमरान प्रतापगढ़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रस्ताव पर की गई है।
महासमुंद में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन सर्विस इंजीनियर से लेकर ड्राइवर तक के पदों पर निजी क्षेत्र में होगी भर्ती
महासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 मई 2022 को रोजगार कार्यलय परिसर महासमुन्द में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक ब्लूचिप जाब्स प्राइवेट लिमिटेड रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सर्विस इंजीनियर के 3 पद, एच.आर. एग्जीक्यूटिव के 2 पद, टेलीकालर के 5 पद, कुक के 10 पद, मेड के 20 पद, ड्राइवर के 10 पद, गार्डनर के 5 पद, वेटर के 20 पद, रेस्टोरेंट हेल्पर के 10 पद के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई. डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8000 से 15000 रुपए के मासिक वेतन पर की जाएगी। उक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।
मुख्यमंत्री ने की बस्तर के नानगुर को तहसील बनाने की घोषणा औऱ भी बहुत सारी हुई घोषणा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट - मुलाकात कार्यक्रम के तहत बस्तर जिले के नानगुर पहुंचे । उन्होंने यहां जन चौपाल लगाई । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इलाके की जनता से रूबरू हुए । उन्होंने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट को बिकने नहीं देंगे । इसे छत्तीसगढ़ सरकार चला लेगी , लेकिन निजी हाथों में जाने नहीं दिया जाएगा । CM ने कहा कि नगरनार में मैं आप लोगों के लिए धरना दिया हूं , पदयात्रा भी किया हूं । प्रबंधन को नगरनार की बेटियों को नौकरी देनी होगी । वहीं जन चौपाल में स्थानीय युवाओं ने नगरनार में कॉलेज खोलने की मांग की । जिस पर CM ने जवाब देते कहा कि स्टील प्लांट प्रबंधन से ही कॉलेज खुलवाएंगे ।
हसदेव के तट पर जून से बनेगा गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क, जैव विविधता दिवस पर सीएम बघेल ने की घोषणा, गिधवा में बन रहा है पक्षी जागरूकता एवं प्रशिक्षण केंद्र...
रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित 'परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने मैरिन फॉसिल्स और केव पेन्टिंग्स पर केन्द्रित लघु वृत्त चित्रों का किया लोकार्पण
रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण‘ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की जैव विविधता पर केन्द्रित दो लघु वृत्त चित्रों का लोकार्पण किया। उन्होंने मनेन्द्रगढ़ वनमण्डल द्वारा तैयार किए जा रहे मैरिन फॉसिल्स पार्क पर आधारित फिल्म ‘छत्तीसगढ़ में जीवन चिन्ह: मानव अस्तित्व के परे‘ तथा राज्य के वनक्षेत्रों में पाए जाने वाले शैल चित्रों (केव पेन्टिंग्स) पर आधारित फिल्म ‘प्रथम अभिव्यक्ति‘ का लोकार्पण किया।
हाथियों के दल ने 2 को कुचला, मृतक की पत्नी ने भागकर बचाई जान, बीती रात 2 बजे की घटना.. घटना घटने के बाद गाँव का माहौल गरमाया.. आक्रोशित ग्रामीण वन आमले की टीम पर पथराव करने की कोशिश..
मनेन्द्रगढ़| कुछ दिनों पूर्व मध्यप्रदेश में तांडव मचा कर वापस लौटे हाथियों के दल ने वन मण्डल मनेन्द्रगढ़ के वन परिक्षेत्र जनकपुर से 15 किमी. दूर बेलगांव में पिता एवं पुत्री को रौंद कर मार डाला वही मृतक की पत्नी ने भाग कर अपनी जान बचाई.
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हाइवा के टक्कर से 5 फिट तक हवा में उपर गई ऑटो 4 की मौत...
बिलासपुर, 21 मई। शुक्रवार रात को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है । मिली जानकारी के मुताबिक एक मालवाहक ऑटो में ड्रायवर समेत 4 लोग सवार थे, जो तेज गति से आ रही हाइवा ने अपनी चपेट में आ गए । हादसा इतना भींषण था कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ,उसमे सवार तीन यात्री रोड पर गिर गए, जबकि ड्रायवर अपनी सीट में ही फंस गया। जानकारी के मुताबिक , हादसा तखतपुर क्षेत्र का है ,जहां शुक्रवार को जरहागांव थाना क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश कुमार साहू ऑटो को लेकर बिलासपुर से वापस अपने गांव लौट रहा था। उसकी गाड़ी में अन्य तीन भी सवार थे ,तभी तखतपुर के मोछ मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से टक्कर मारकर उनकी जान ले ली। हादसा इतना भीषण था कि तेज टक्कर के कारण वाहन चालक अपनी सीट पर भी चिपक गया ,जबकि दो सवार सड़क से दूर जा गिरे,जिन्हे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती जानकारी मिलते ही ,जहां उनकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा एक सवार हाइवा की नीचे आ गया। स्थानीय थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि हादसे की मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी । उन्होंने बताया कि ऑटो चालक की शिनाख्त जरहागांव क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश साहू के तौर पर हुई है। जबकि, बाकि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
छत्तीसगढ़: पिता को नक्सलियों ने गांव से भगाया, बेटे ने देश में मान दिलाया, अबूझमाड़ से निकलकर 12 साल के राकेश ने जीती राष्ट्रीय मल्लखंभ प्रतियोगिता...गिनीज बुक आफ रिकार्ड के नामांकन राशि के लिए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को दिए निर्देश...इंडिया बुक आफ रिकार्ड में शामिल हुआ नाम..पहले और दूसरे दोनों स्थान पर अबूझमाड़ के खिलाड़ी
रायपुर| छत्तीसगढ़ के सुदूर गांव अबूझमाड़ के रहने वाले 12 साल के राकेश वर्दा को चार साल पहले अपने पिता के साथ ओरछा गांव छोड़ना पड़ा था. बेटे की खेल में रूचि को देखते हुए नक्सलियों ने पिता को धमकी दी ओर बेटे को खेलना बंद करने को कहा. ऐसा ना करने पर नक्सलियों ने राकेश के पिता को गांव छोड़ने को कहा. पिता ने बेटे की रुचि को प्राथमिकता दी और उसे कुतुलगरपा गांव ले आए. यहां 8 साल के राकेश वर्दा को छत्तीसगढ़ स्पेशल टास्क फोर्स में काम करने वाले मनोज प्रसाद मिले जो मल्लखंब के प्रशिक्षक हैं.