छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 1मार्च से आएगा महतारीं वंदन योजना के पैसे,तलाकशुदा विधवा महिला भी होंगे पात्र, 20 फरवरी तक कर सकेंगें आवेदन देखें पूरी जानकारी सिर्फ एक क्लिक में.....
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्ग का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा
2 बच्चों के साथ माँ ने लगा ली फाँसी,पहले हत्या फिर आत्महत्या की आशंका
बालोद: गरुर थाना इलाके के कोचेरा ग्राम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर से तीन लाश बरामद हुए. कमरे के भीतर तीनों शव फंदे से लटके मिले. एक शव महिला का है और दो शव उसके बच्चों के हैं, बच्चों के शव एक ही फंदे पर लटके थे. हादसे का खुलासा तब हुआ जब परिवार का मुखिया दोपहर के वक्त खाना खाने के लिए घर पर आया. मृतक महिला के पति ने जैसे ही घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वो अंदर से बंद मिला. पति को कुछ अनहोनी का शक हुआ तो वो दीवार कूदकर घर के भीतर दाखिल हुआ. घर के भीतर पैर रखते ही उसके होश उड़ गए. कमरे के भीतर एक फंदे से उसकी पत्नी का शव लटका था तो दूसरे फंदे में उसके मासूम बेटा बेटी लटके थे. तीन लोगों के शव मिलने की खबर जैसे ही इलाके में फैली लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई.
छत्तीसगढ़ में 70 पदों पर निकली भर्ती व्यापमं ने जारी किया नोटिफिकेशन ऐसे करे आवेदन
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. छत्तीसगढ़ मछली पालन विभाग में मत्स्य निरीक्षक के 70 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. जानिए इन पदों की पूरी डिटेल-
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में आमने सामने से 2 बाइक में टक्कर 1 की मौत घटना का लाइव फुटेज आया सामने देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में 1 हादसा हो गया था जिसमे 2 बाइक आमने सामने से टकरा गई। इस हादसे में 1 युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई अब हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
क्या है पूरा मामला
मामूली विवाद में 14 साल के नाबालिग ने अपने 10 साल के छोटे भाई की कर दी हत्या पत्थर से कुचला सिर फिर सरिया से लेली जान
बालोद 1 फरवरी 2024। भाई ने ही अपने छोटे भाई की हत्या की थी। बालोद के अर्जुंदा में बुधवार को 10 साल के मासूम की हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। परिवारिक विवाद का बदला चचेरे भाई ने अपने भाई से निकाला। आरोपी भी नाबालिग है। आरोप है कि दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पहले तो मृतक का सिर पत्थर से कुचल लिया और फिर पास पड़े रॉड को गले में घुसेड़ दिया। पुलिस ने आरोपी अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में फिर शर्मसार 10वी की छात्रा से नाबालिग सहित 5आरोपी नें किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा से 5 लड़कों ने गैंगरेप किया। आरोपियों में लड़की के साथ पढ़ने वाला एक लड़का भी शामिल है। पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 3 नाबालिग हैं। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
इसके बाद दोनों लड़कियों को लेकर आरोपी गाड़ाघाट के जंगल में पहुंचे। वहां दो बाइकों से चार अन्य आरोपी और पहुंच गए। आरोपियों ने उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस दौरान छात्रा की सहेली भाग निकली। इसके बाद पांचों आरोपियों ने लड़की से दुष्कर्म किया।
बाद एसपी सुनील शर्मा के निर्देश पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार अंबिकापुर सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि, पुलिस ने लालमाटी निवासी दीपक तिर्की (22) और आशीष एक्का (22) सहित तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो आरोपियों को जेल और नाबानिगों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भीषण सड़क हादसा ट्रक और पिकअप आपस मे भिड़ी 4 की मौत वही 10 घायल...
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-नैमेड नेशनल हाईवे पर मिनगाचल के पास बुधवार देर शाम को ट्रेलर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बीजापुर जिला अस्पताल में घायलों को इलाज के लिए लाया गया।
महतारी वंदन योजना को साय केबिनेट में मिली मंजूरी,विधवा और तलाकशुदा महिला भी होंगे पात्र
महतारी वंदन योजना को साय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बुधवार को बैठक के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि आज से ही प्रदेशभर में योजना को लागू करने का फैसला किया गया। इसके तहत महिलाओं को सालाना 12-12 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500 रुपए किया गया है।
छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर आयकर विभाग की रेड
छत्तीसगढ़ कांग्रेसी आदिवासी नेता और पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat) के अंबिकापुर (Ambikapur) के बौरीपारा निवास पर बुधवार सुबह 6.30 बजे इनकम टैक्स विभाग ने (Income Tax) रेड की. इनकम टैक्स के ये अधिकारी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं. इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के निवास को चारों ओर से हथियार बंद पुलिस के जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, इनकम टैक्स के अधिकारियों की कार्रवाई घर में चल रही है. घर में किसी भी बाहरी लोगों को प्रवेश करने से रोक दिया गया है.

आज साय केबिनेट की बैठक महतारी वंदन योजना और रसोई गैस पर हो सकता हैं फैसला..
नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आज शाम 5 बजे साय कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में महतारी वंदन योजना और रसोई गैस सब्सिडी पर फैसला हो सकता है। हालांकि बैठक का एजेंडा अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है।
आरंग शहर का नाम बदला अब इस नाम से पहचाना जाएगा आरंग
रायपुर, 30 जनवरी 2024/संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजा मोरध्वज महोत्सव के समापन अवसर पर घोषणा की कि आरंग को अब राजा मोरध्वज नगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आरंग और आस-पास के क्षेत्रों में बिखरे पुरातात्विक अवशेषों को सहेजने के लिए 25 लाख रूपए की लागत से आरंग में संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने राजा मोरध्वज महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 लाख रूपए देने की भी घोषणा की।
राज्य में अब 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 30 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिन और बढ़ा दिया है। किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील फैसला लिया है।
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में फिर नक्सली हमला,3 जवान शहीद वही 14 घायल
- बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़
- तीन जवान शहीद और 14 घायल
- टेकलगुडेम गांव के पास हुई घटना
छत्तीसगढ़ में कल ड्राई डे,बन्द रहेगी मास मछली और शराब की दुकानें....रायपुर में आदेश जारी
रायपुर में 30 जनवरी को नॉनवेज की बिक्री पर रोक रहेगी। सभी मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही रायपुर जिले की सभी शराब दुकानें भी बंद रखी जाएंगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किया है। रायपुर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी दुकानों को मंगलवार को बंद रखा जाए। दुकानें खुले होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाए।
गर्लफ्रैंड से कराया ब्रेकअप तो सनकी आशिक ने लेली नाबालिग दोस्त की जान
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे के किनारे एक घर के पीछे खेत में 8वीं कक्षा के छात्र की लाश रविवार की सुबह पड़ी मिली थी। छात्र की हत्या की गई थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ एडिशनल एसपी, सीएसपी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने कुछ घंटे के भीतर ही हत्या की सुलझाते हुए मृतक के नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कराने से नाराज नाबालिग आरोपी ने रस्सी से गला घोंटकर शनिवार की रात उसकी हत्या की थी। इसके बाद शव को कंधे पर लादकर फेंक दिया था।
क्या था पूरा मामला
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे क्रमांक-130 पर स्थित बंजारी मोहल्ले में रविवार सुबह विनोद गुप्ता के घर के पीछे 8वीं कक्षा के छात्र का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश की शिनाख्त बंजारी निवासी आशीष लकड़ा पिता करमा लकड़ा उम्र (16) वर्ष के रूप में की गई।
शव पर चोट के निशान मिले थे। मौके पर एडिशनल एसपी पपुलेश कुमार, सीएसपी स्मृतिक राजनाला भी पहुंचे और पूछताछ की। शुरुआती जांच में पता चला कि आशीष लकड़ा अपने पिता करमा लकड़ा के साथ रह रहा था। लंबे समय से उसकी मां उन्हें छोडक़र चली गई थी और शहर के गुदरी बाजार के पास कहीं रहती है।
<span;>उसकी 2 बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। आशीष लकड़ा एक सप्ताह से घर नहीं गया था। वह अपनी मां से मिलने गया था। वहां से लौटकर वह शनिवार को बुआ के घर से स्कूल जाने निकला था।शनिवार को वह स्कूल से लौटा, इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा था। रविवार की सुबह कुछ लोग जब पानी लेने के लिए खेत की ओर गए तब छात्र का शव वहां पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र के रिश्तेदारों, परिचितों और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही थी।फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर ने छात्र की हत्या की आशंका जताते हुए हत्या कहीं और कर शव यहां फेंके जाने की बात कही थी। शव औंधे मुंह पड़ा मिला था तथा दाईं आंख के पास चोट के निशान व कमर पर भी घसीटे जाने के निशान मिले थे।
पुलिस ने छात्र का शव मिलने के कुछ घंटे के भीतर ही मृतक के एक नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार किया। उसने छात्र के जैकेट में लगे टोपी की रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या की बात स्वीकार की।
आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मृतक आशीष लकड़ा ने अपने अन्य 2 दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड से उसका ब्रेकअप करा दिया था। इस बात को लेकर वह उससे रंजिश रखता था। शनिवार की रात वह आशीष से मिला और दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद टोपी की रस्सी से उसका गला दबाकर मार डाला।
छात्र आशीष की हत्या के बाद उसने शव को कंधे पर लादकर खेत में एक घर के पीछे फेंक दिया था। वह चाकू लेकर रातभर आशीष के 2 अन्य दोस्तों को भी खोजता रहा। उसकी मंशा उन दोनों की भी हत्या करने की थी, लेकिन वे नहीं मिल पाए। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संपे्रेक्षण गृह भेज दिया है।
दोस्त की बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवती से किया दुष्कर्म… पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार..
रायगढ़| जिले में युवती को दोस्त की बथर्ड पार्टी में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी को चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में युवती ने छोटे अतरमुडा निवासी विशाल मंडल (23 साल) के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित युवती ने बताया कि वह खरसिया क्षेत्र की रहने वाली है। वर्ष 2017 में स्थानीय कॉलेज में पढ़ने के दौरान एक दोस्त के माध्यम से विशाल मंडल से जान परिचय हुआ था, दोनों में सामान्य बातचीत होती थी।
वर्ष 2018 में अपने गांव चली गई बीच-बीच में विशाल से बातचीत होता था। जनवरी 2023 में अपनी मां के साथ वापस रायगढ़ आकर किराए मकान में रहने लगे। इस बीच विशाल से मुलाकात होती रही और मोबाइल पर बातचीत होती रही।
दोस्त की बर्थडे पार्टी में किया रेप
1 फरवरी 2023 को विशाल मंडल एक दोस्त के बर्थडे में युवती को बहाने से बुलाया और उसी रात उस मकान में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। फिर किसी को नहीं बताने के लिए माफी मांगने लगा। बदनामी के डर से युवती ने यह बात किसी को नहीं बताई। उसके बाद 1 अगस्त को विशाल मंडल फिर किराए के मकान में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी करने की बात कहकर बदनाम करने की धमकी देने लगा। जिससे परेशान होकर घर में सलाह मशवरा कर युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कोयले और शराब के बाद अब चावल और डीएमएफ की बारी, एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों मामलों में दर्ज किया FIR
रायपुर | कोयला और शराब घोटाले के बाद एन्टी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने चावल और डीएमएफ घोटाले में FIR दर्ज की है. एजेंसी ने 16 और 17 जनवरी को अपराध दर्ज किया है. जिसमें अधिकारी नेताओं और कारोबारियों को आरोपी बनाया गया है.डीएमएफ फंड घोटाले में एफआईआर नंबर 01/2024 में धारा- 120-B-IPC, 409-IPC, 13(2)-PRE, 13(1)(a)-PRE और चावल घोटाले में 02/2024 में धारा 120-B-IPC, 420-IPC, 12-PRE के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.बता दें कि कुछ महीने पहले ईडी ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ ‘मार्कफेड’ के पूर्व प्रबंध निदेशक और एक स्थानीय चावल मिल मालिक एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने ‘ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के फायदे’ के लिए 175 करोड़ रुपये की रिश्वत जुटाई थी
क्या था चावल घोटाला ?
आरोप था कि छत्तीसगढ़ राज्य राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ लिमिटेड (मार्कफेड) के अधिकारियों के साथ मिलीभगत की और विशेष प्रोत्साहन का दुरुपयोग करने और रिश्वत में करोड़ों कमाने की साजिश रची. ईडी की जांच में यह भी पता चला कि विशेष भत्ता 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल करने के बाद 500 करोड़ रुपये के भुगतान जारी किए गए. जिससे 175 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली, जिसे रोशन चंद्राकर ने एमडी मार्कफेड की सक्रिय सहायता से एकत्र किया था
डीएमएफ घोटाला
साल 2020 में प्रस्ताव तैयार कर 5050 हेक्टेयर भूमि में मक्के की फसल को प्रोत्साहित करने के नाम पर 26 अक्टूबर को एक करोड़ 99 लाख 97 हजार रुपये का हाइब्रिड मक्का बीज क्रय किया गया था. इसी तरह 2021 में फिर से उतने ही रकबे के लिए मक्का बीज खरीदे गए थे. कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इतने रकबे में मक्का लगाया ही नहीं गया था. वहीं नागरिक आपूर्ति निगम और मंडी के भी आंकड़े बताते हैं कि मक्का खरीदी पिछले दो सालों में नहीं हुई थी.
2018 में मक्के की खरीदी नागरकि आपूर्ति निगम के माध्यम से जिले में शुरू की गई थी. दो से तीन साल मक्का खरीदा गया. इसमें अधिकतम 800 हैक्टेयर में उत्पादित मक्का खरीदा गया था. इसकी धरमजयगढ़ और लैलूंगा क्षेत्र से खरीदी की गई थी. लेकिन हाईब्रिड मक्का बीज क्रय कर उसे पूरे नौ तहसील में बांटने की बात कही जा रही थी.