छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर के इस फार्म हाउस में पुलिस ने मारी रेड हुक्का पीते 7 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर के पिरदा में पुलिस ने एक फॉर्म हाउस पर शुक्रवार को छापा मारा। छापेमारी के दौरान सतपाल फॉर्म हाउस के हुक्का बार में अवैध रूप से हुक्का पीते 7 लड़कों को पकड़ा गया है। छापेमारी के दौरान सभी लड़के भागने के वाले थे, लेकिन पुलिस ने सभी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।


पुलिस ने मौके से 8 नग हुक्का पॉट, 200 ग्राम फ्लेवर जब्त किया है, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए बताई जा रही है। सभी के खिलाफ पुलिस कोटपा एक्ट और अन्य धाराओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

गुरुवार देर रात हुई इस कार्रवाई के दौरा पुलिस ने पिरदा के सतपाल फॉर्म से शंकर नगर एकजटिका अपार्टमेंट में रहने वाले शेख सागर दुर्गा नगर, भगत सिंह निवासी शोएब आलम, मनु शर्मा गायत्री नगर, श्रेष्ठ शर्मा सुन्दर नगर को पकड़ा।

अनमोल जदवानी सिविल लाइन, विनेश लालवानी सेल टैक्स कॉलोनी अवंती विहार और टिकरापारा शोभित नगर में रहने वाले संजय महानंद को भी हुक्का पीते पकड़ा गया। विधानसभा थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया है।

राज्य में बैन के बावजूद धड़ल्ले से चल रहे हुक्का बार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने हुक्का बार पर बैन लगाया था। अवैध रूप से हुक्का बेचने और इस्तेमाल करने पर भी सजा का प्रवाधान है, लेकिन राजधानी समेत प्रदेश में आज भी चोरी छुपे हुक्का और उससे संबिधत फ्लेवर युवाओं को आसानी से मिल जाते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image