छत्तीसगढ़ / रायगढ़

प्रधानमंत्री की अपील का असर: वित्त मंत्री OP चौधरी ने छोड़ा VIP प्रोटोकॉल

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री OP चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि सामान्य स्थिति बहाल होने तक वे अति आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर पायलट गाड़ी, फॉलो वाहन और अतिरिक्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का उपयोग नहीं करेंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को सादगी और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए यह कदम उठाया है।
इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में इसकी चर्चा तेज हो गई है। आम लोगों के बीच भी मंत्री के इस निर्णय को सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image