छत्तीसगढ़
रायपुर दफ्तर में काम के दौरान ऐसी ब्लास्ट होने से 2 की मौत
रायपुर में शनिवार रात एक बिल्डिंग में आग लगने से कारोबारी और भाजपा नेता के भाई सहित 2 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि AC फटने से हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंचे फायरकर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसा देवेंद्र नगर में हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के कर्मचारियों को अधिकतम 12 हजार रूपए के बोनस की घोषणा की
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के कर्मचारियों को अधिकतम 12 हजार रूपए के बोनस की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कल राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के मुख्यालय में छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने पावर कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कैश लेस हेल्थ स्कीम भी लॉन्च की।
धमतरी में जवानों से भरी बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, 15 जवान घायल
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में बस में सवार 15 जवान घायल हो गए. इसमें चार जवानों को काफी गंभीर चोट आई है, जिन्हें धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक यह हादसा रायपुर से जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 में धमतरी के संबलपुर में हुआ है.
रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव 13 नवंबर को 23 को आएगा परिणाम
केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। यह सीट भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है।
सूरजपुर में छात्रा से रेप करने वाला मुख्य आरोपी की फंदे पर लटकती मिली लाश जिस जगह हुई वारदात उसी जगह मिली लाश
सूरजपुर जिले में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप का मुख्य आरोपी EX क्लासमेट फंदे पर लटकता मिला है। जंगल में जहां दुष्कर्म हुआ वहीं पेड़ पर कांता सिंह की लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक शव तीन दिन पुराना है, आशंका है कि उसने 12-13 अक्टूबर की रात फांसी लगाई होगी। शव सड़ने की स्थिति में पहुंच गया है।
ब्रेकिंग : सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या करने वाला आरोपी को बलरामपुर से किया गिरफ्तार
सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में फरार आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह झारखंड के गोदरमाना से बस में सवार होकर अंबिकापुर आ रहा था। इस दौरान बलरामपुर पुलिस ने उसे पकड़ा है।
छत्तीसगढ़ में फिर शर्मसार 12 वी कक्षा की छात्रा से x क्लासमेट ने अपने 5 दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म
सूरजपुर surajpur। जिले में 12वीं की छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप किया गया है। वारदात में एक्स क्लासमेट के साथ 5 और आरोपी शामिल थे। जंगल में दुष्कर्म के बाद जमकर पिटाई किए, फिर बेहोश होने पर छात्रा को मृत समझकर आरोपी भाग निकले। मामला रामानुजनगर थाने का है। आरोप है कि सूरजपुर पुलिस ने जिले में CM का कार्यक्रम बताकर FIR नहीं लिखी। इससे छात्रा को 2 दिन इलाज नहीं मिला। पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने IG अंकित गर्ग को फोन कर नाराजगी जताई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में छात्रा का इलाज शुरू हुआ। छात्रा की हालत गंभीर है।
हेड कॉन्स्टेबल की बेटी और पत्नी की तलवार मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी का घर जलाया
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी का नाम कुलदीप साहू है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी।
पिता ने 4 साल के बच्चे की पटक पटककर कर दी हत्या, माँ गिड़गिड़ाते रही पर एक ना सुना
छत्तीसगढ़ के कोरबा में सौतेला पिता ने 4 साल के बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला। इस दौरान बच्चे की मां वहीं मौजूद थी। करीब 4 महीने पहले ही उसने आरोपी से शादी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
सूर्य कुमार यादव 16 अक्टूबर को आएंगे रायपुर इस कार्यक्रम में होंगें शामिल
राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर के बीच वन विभाग का खेलकुंभ आयोजित किया जा रहा है। 27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से वन विभाग के करीब 3000 से ज्यादा खिलाड़ी और अतिथि शामिल होंगे। भारत की टी-20 टीम के कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव उद्घाटन समारोह में शामिल होने खासतौर पर आ रहे हैं। ओलंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता मनु भाकर पहले ही यहां आने की मंजूरी दे चुकी हैं।
रायपुर का साइंस कॉलेज चौपाटी होगी शिफ्ट, पूर्व मंत्री मूणत ने हटाने के लिए किया था प्रदर्शन
रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित चौपाटी की शिफ्टिंग की तैयारी नगर निगम कर रहा है। इसके लिए निगम आसपास वेंडिंग जोन के लिए जगह की तलाश कर रहा है। हालांकि अब तक निगम के अफसर इसके लिए कोई फाइनल जगह फिक्स नही कर पाए है। इस चौपाटी को हटवाने के लिए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने धरना प्रदर्शन किया था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़ AIIMS और NIT समेत चार दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
रायपुर: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ का प्रवास तय हो गया है। वे 25 से 26 तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे एम्स, एनआईटी, एनआईटी भिलाई और आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस संबंध में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने बैठक भी ली है
ट्रक चालक को फर्जी केस में फसाने की धमकी दे रहा थे दो कांस्टेबल शिकायत के बाद एसपी ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में SP दिव्यांग पटेल ने 2 आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। ट्रक चालक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। शिकायत की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरक्षकों पर कार्रवाई की है।
रायपुर : आधी रात गरबा से लौट रही युवती हुई, फिर हत्या की कोशिश किसी तरह भाग के बचाई जान, जाने पूरा मामला
राजधानी में सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात एक युवती का घर के सामने से अपहरण कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। युवती अपनी सहेली के साथ गरबा खेलने गई थी। वहां से लौटकर मोपेड खड़ी कर घर के भीतर जा रही थी। तभी पीछे से उसके साथ पढ़ाई करने वाला युवक आया। उसने जबरदस्ती युवती को अपनी मोपेड में बिठाया और 8 किलोमीटर दूर पंडरी ले आया।
प्रेमी संग पकड़ी गई तो, पति की कर दी हत्या पीट पीटकर की हत्या फिर दफना दी लाश
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। फिर उसकी लाश को बाड़ी में दफना दी। पकड़े जाने के डर से शव का निकाला और हाईवे किनारे गाड़ आए। मामला शोभा थाना क्षेत्र का है।
इंटरनेशनल मास्टर लीग 17 नवंबर से, सचिन, लारा शेन वॉटसन सहित 6 देशों के दिग्गज पहुंचेंगे रायपुर
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की शुरुआत नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में होगी, जहां शुरुआती चार मैच खेले जाएंगे। 17 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले से इसकी शुरुआत होगी, जिसमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे अगले मैच में शेन वॉटसन की ऑस्ट्रेलिया का सामना जैक कैलिस की साउथ अफ्रीका से होगा और बाद में श्रीलंका का सामना इयोन मोर्गन की इंग्लैंड से होगा। ब्रायन लारा की वेस्टइंडीज टीम चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू करेगी।
खिलाड़ियों का आगमन
26 नवंबर से खिलाड़ियों का रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा, जिसके बाद 28 नवंबर को पहला मैच खेला जाएगा। इस लीग में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और शेन वॉटसन जैसे विश्वप्रसिद्ध खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे इस आयोजन का रोमांच और भी बढ़ जाएगा।
टूर्नामेंट की शुरुआत 17 नवंबर से टी20 फॉर्मेट में होगी। 28 नवंबर को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी रायपुर में ही आयोजित होंगे। यह रोमांचक प्रतियोगिता 8 दिसंबर तक चलेगी। रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को इस लीग में विश्व स्तरीय क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा, जहां पुराने दिग्गज अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
रायपुर रेल्वे स्टेशन में बड़ा हादसा, ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फसा, इलाज के दौरान युवक की मौत
रायपुर : रेलवे स्टेशन में अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन की सीढ़ी और जाली काटकर युवक को निकाला गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रायपुर रेलवे स्टेशन जीआरपी प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि युवक का नाम त्रिलोकचंद दलई है। वह ओडिशा का रहने वाला था। युवक पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस पर सवार था। करीब 10 बजे के आसपास ट्रेन के रायपुर पहुंचते ही युवक खाने-पीने के सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरा। कुछ देर बाद ट्रेन छूटने लगी।जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जीआरपी ने मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने एक्सीडेंट के बाद युवक के मोबाइल नंबर से उनके परिजनों को संपर्क कर लिया है। पुलिस युवक का पोस्टमॉर्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंपेगी।