छत्तीसगढ़
रायपुर SP बोले नियम सब के लिए बराबर हेलमेट, सीट बेल्ट नही लगाने पर पुलिसकर्मियों का भी कटेगा चालान...
रायपुर एसपी संतोष सिंह ने आदेश जारी कर सभी पुलिसकर्मियों के लिए बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना और कार चलाने के दौरान सीट-बेल्ट लगाना अनिवार्य कर दिया है। एसपी ने इसका उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, 3 दिन उपवास के बाद देह त्यागी
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में जैन मुनि विद्यासागर ने शनिवार की देर रात को देह त्याग दिया बताया गया है कि जैन मुनि विद्यासागर तीन दिन के उपवास पर थे और मौन धारण किए हुए थे, इसके बाद उन्होंने देह को त्याग दिया। जैन मुनि विद्यासागर के निधन का समाचार मिलते ही जैन समाज के लोग डोंगरगढ़ पहुंचने लगे हैं।
साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को हाइवा ने कुचला मौत के बाद भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने जमकर पीटा
दुर्ग// दुर्ग जिले में शनिवार शाम रेत से भरे हाईवा ने साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को कुचल दिया। ट्रक का पहिया सिर में चढ़ने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया और गुस्साई भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी साथ ही हाइवा में भी तोड़फोड़ की।
गर्लफ्रेंड को मोबाइल देने के लिए खुद की अपहरण की रची कहानी पिता को फोन कर बोला मेरा किडनैप हो गया है 50,000 रुपए किडनैपर को देना है
आपने अपहरण के कई मामले सुने होंगे, लेकिन सूरजपुर की ये घटना आपको भी हैरान कर देगी. यहां एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रैंड को महंगा मोबाइल गिफ्ट करने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. इतना ही नहीं लड़के ने फिरौती के लिए 50 हजार रुपये की डिमांड अपने माता पिता से कर दी. हालांकि लोकेशन ट्रेस करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ.
बोर्ड परीक्षा में तनाव व भय को दूर करेंगे मनोवैज्ञानिक, इस टोल फ्री नंबर पर छात्र ले सकेंगे जानकारी...देखिए
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं छात्रों के परीक्षा के तनाव को कम करेगा. साथ ही छात्रों के विषय संबंधी समस्यों का भी समाधान करेगा. इसके लिए बोर्ड हेल्पलाइन नंबर शुरू करेगा. आइए जानते हैं कि स्टूडेंट्स किस टाइम हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं.
पत्नी दिनभर बनाती थी रील्स गुस्सा में पति ने छीन लिया फोन तो पत्नी लगा ली फाँसी....
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पति ने मोबाइल चलाने से मना किया तो पत्नी ने अपनी जान दे दी. महिला ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतिका का नाम रचना साहू बताया जा रहा है. घटना सुपेला थाना इलाके की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. अब पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.
दरअसल, रचना और भूपेंद्र की शादी 6 साल पहले हुई थी. दोनों की एक 5 साल की बेटी भी है. भूपेंद्र साहू जब काम से घर लौटा तो उसने देखा की रचना रोज की तरह मोबाइल पर रील्स देखने में व्यस्त थी. इसके बाद भूपेंद्र साहू उस पर भड़क गया और उसे डांटने लगा. रचना से उसका मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया. मोबाइल छीन लेने से रचना इतनी आहत हुई कि उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी.
कमरे में घुसी बच्ची को चीख उठी
भूपेंद्र साहू हाथ-मुंह धोने के बाद भोजन करने चला गया, लेकिन उसकी 5 साल की बेटी ने जब कमरे में अपनी मां की लाश को पंखे से लटकती देखा तो वह जोर-जोर से रोने लगी, जिसके बाद भूपेन साहू और आस पड़ोस के लोग भी पहुंचे. कमरे में लटकते रचना के शव को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बच्ची की परवरिश पर नहीं थी ध्यान: पति
भूपेंद्र साहू ने बताया कि रचना को दिन रात मोबाइल चलाने की लत थी, जिसके कारण वह हमेशा उसे डांटा करता था. बच्ची की परवरिश में रचना का बिल्कुल ध्यान नहीं था. इसी बात को लेकर कल देर रात भी उसे डांटा था और उसका मोबाइल भी ले लिया था, जिसके बाद रचना पूरी तरह भड़क गई थी. फिलहाल सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तो वहीं विवेचना करते हुए आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
छत्तीसगढ़ में 5000 MBBS डॉक्टरो की होगी भर्ती 24 घंटे के भीतर मिलेगी नियुक्ति स्वास्थ मंत्री जायसवाल
छत्तीसगढ़ के मेडिकल कैंडिडेट्स के लिए भर्ती जारी होने वाली है। 5 हजार पदों पर डॉक्टर्स की भर्ती प्रदेश सरकार करने जा रही है। राज्य के अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया है। आधिकारिक तौर पर विधानसभा के सत्र में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी घोषणा की है। मंत्री ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक डॉक्टरों की नियुक्ति होने जा रही है ताकि आम लोग एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकें।
बेटी फोन में बहुत देर से कर रही थी बात आवाज देने पर नही सुनी तो गुस्साए पिता ने लाठी से मारकर कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ रायगढ़ में एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बेटी फोन पर किसी से बात कर रही थी. बार-बार आवाज लगाने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया. इससे गुस्साए पिता ने खाट के पाए से बेटी को पीटा और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पिता श्याम कुमार राठिया को गिरफ्तार कर लिया.
19 फरवरी को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन आयकर ऑफिस के सामने सभी जिलों में जुटेंगे कांग्रेसी ये है वजह....
कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने का विरोध छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। 19 फरवरी को कांग्रेस इसे लेकर पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन करेगी। PCC चीफ दीपक बैज ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं।
अब प्रदेश में दौडेगी CG की जगह BH रजिस्ट्रेशन वाली गाड़िया परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों के पंजीयन के संबंध में सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक प्रदेश में अब गाड़ियों के नंबर प्लेट पर सीजी के स्थान पर बीएच लिखा होगा।
तीसरे पति औऱ पिता के साथ मिलकर,दूसरे पति की लाठी डंडे से पिट पीटकर की हत्या फिर तालाब किनारे दफना दी लाश.....
छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने एक शख्स की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में मृतक की पत्नी और उसका ससुर भी शामिल है. हत्या की वारदात को अंजाम पत्नी ने दिया. महिला ने जिस शख्स की हत्या की वो उसका पहला पति था. हत्या की वारदात में महिला का दूसरा पति और उसका पिता भी शामिल थे. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
छत्तीसगढ़ के भिलाई में 12 साल की बच्ची से हैवानियत,दुष्कर्म कर छोड़ कर भाग गया आरोपी,पुलिस ने किया गिरफ्तार....
दुर्ग जिले के भिलाई में 6वीं में पढ़ने वाली 12 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी नरेंद्र अग्रवाल ने जान-पहचान का फायदा उठाकर बच्ची को अपने साथ ले गया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के चिखली का रहने वाला नरेंद्र अग्रवाल (36) शनिवार शाम को बाइक से भिलाई पहुंचा था। यहां वो 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा से मिला जान-पहचान का फायदा उठाकर वो उसे घुमाने के बहाने उसे जेवरा सिरसा के सुनसान इलाके में ले गया और फिर रेप किया।
ब्रेकिंग सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली,1 जवान की मौत मची अफ़रा तफरी...
रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। छपरा से दुर्ग तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चलने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई है, जबकि एक यात्री भी घायल हो गया है। रायपुर रेलवे स्टेशन में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सारनाथ एक्सप्रेस सुबह रायपुर पहुंची थी।
जानकारी के अनुसार छपरा से दुर्ग तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस शनिवार सुबह अपने तय समय पर उसलापुर पहुंची। इसके बाद ट्रेन उसलापुर स्टेशन से रायपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन में आरपीएफ उप निरीक्षक एसडी डी घोष के साथ चार आरपीएफ जवान डयूटी पर तैनात थे।
ट्रेन में गोली चलने से यात्रियों में दहशत का माहौल
ट्रेन जैसे ही शनिवार सुबह रायपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय स्लीपर के कोच नंबर दो से गोली चलने की आवाज आई। गोली आवाज सुनकर ट्रेन सहित रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री दहशत में आ गए। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरपीएफ आरक्षक दिनेश चंद्र ट्रेन के फर्श पर गिरा पड़ा है।
प्राथमिक जांच में कहा जा रहा है कि गोली आरपीएफ आरक्षक दिनेश चंद्र के बंदूक से चली है। जिससे गोली आरक्षक दिनेश के सीने में जा लगी। जबकि इस घटना में एक यात्री भी जख्मी हो गया। दोनों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां इलाज के दौरान आरपीएफ जवान की मौत हो गई। इधर, इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आरक्षक के बंदूक से गोली कैसे चली, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं आरपीएफ के अधिकारी इसे एक्सिडेंटल फायर बता रहे हैं।
माघी पुन्नी मेला हुआ राजिम कुंभ: साय सरकार ने बदला नाम इस दिन से होगा आयोजन पं धीरेंद्र शास्त्री भी होंगे शामिल देखे पूरा शेड्यूल
छत्तीसगढ़ गरियाबंद । राजिम माघी पुन्नी मेला अब राजिम कुंभ (कल्प) के नाम से जाना जाएगा। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने नाम बदल दिया है। कैबिनेट में इसका फैसला लिया गया। साय सरकार के मंत्रियों की कैबिनेट बैठक शुक्रवार को विधानसभा में रखी गई थी। सरकार ने राजिम कुंभ (कल्प) मेले को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसका आयोजन 24 फरवरी से 8 मार्च तक होगा।
थोड़े देर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का बजट,साय सरकार का पहला बजट....
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। आज विष्णुदेव साय सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज बजट प्रस्तुत करेंगे। लगभग 18 साल बाद तीसरे वित्त मंत्री के रूप में ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले कांग्रेस सरकार में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और बीजेपी सरकार में पूर्व सीएम रमन सिंह बजट पेश किए थे।
स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संचालन समितियां होगी समाप्त : शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल
नवा रायपुर के खुटेरी बांध में डूबे कलिंगा कालेज के तीन छात्र, दो के शव निकाले गए
राजधानी से सटे मंदिर हसौद इलाके में स्थित खुटेरी बांध में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। सेल्फी लेने के दौरान कलिंगा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थी डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची हुई है। दो युवकों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं एक की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कलिंगा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले आदित्य कुमार वर्मा, सुधांशु जायसवाल व आदित्य झा गुरुवार देर शाम मंदिर हसौद इलाके में स्थित खुटेरी बांध में घुमने के लिए गए थे। तीनों सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से यह तीनों पानी में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची हुई है। आदित्य कुमार वर्मा व सुधांशु जायसवाल के शव को बरामद को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं आदित्य झा की तलाश की जा रही है।