खेलते खेलते ढाई साल की बच्ची नहर में बही,एक किलोमीटर दूर मिला शव...
जांजगीर-चाम्पा |
12-Apr-2024
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के रसेड़ा गांव में ढाई साल के मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई। बच्ची खेलते-खेलते नहर में गिर गई। 30 मिनट बाद बच्ची का शव ग्राम अर्जुनी और करूमहु गांव के बीच माइनर नहर में मिला है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी अनुसार, ढाई वर्षीय सृष्टि मरकाम अपने दोस्तों के साथ घर के पास करीब 2.45 बजे के आस-पास खेल रही थी। तभी घर के पास से होकर गुजरी माइनर नहर में खेलते-खेलते अचानक गिरी और पानी के तेज बहाव में बह गई। बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी माता-पिता को दी।
तब तक बच्ची पानी के तेज बहाव में दूर जा चुकी थी। गांव के लोगों ने नहर से बच्ची को बाहर निकालने के लिए खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब 30 मिनट बाद बच्ची का शव घटना स्थल से 1 किलो मीटर दूर अर्जुनी और करूमंहु के माइनर नहर में फंसी मिली।