केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, सांसद सुनील सोनी, सरोज पांडे और बृजमोहन अग्रवाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
राजनाथ सिंह यहां कुछ देर रुकने के बाद बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से सीधे कांकेर के लिए रवाना होंगे। फिर 2 बजे पद्मश्री अजय मंडावी से मुलाकात करेंगे। नक्सल प्रभावित जिले में सियासी सभा करेंगे। इससे पहले अमित शाह ने भिलाई में पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात की थी। ऐसा लगातार भाजपा के बड़े नेता दूसरी बार कर रहे हैं।
मंडावी से मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह दोपहर 2.30 बजे नरहरदेव हाईस्कूल ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो करीब 6 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है। रात को रायपुर में ही रुकेंगे।