छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ को आज मिलेगी दुसरी वंदे भारत ट्रेन,4.15 रायपुर से होगी रवाना,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ देखे कहा कितने बजे पहुचेगी ट्रेन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दुर्ग से होकर रायपुर के रास्ते विशाखापट्टनम जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। आज यह वंदे भारत रायपुर स्टेशन से उद्घाटन स्पेशल के रूप में स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलेगी। इसके अलावा 20 सितंबर 2024 से दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी। यही नहीं ट्रेन का एक स्टापेज भी बढ़ाया गया है। यह स्टापेज आंध्रप्रदेश के पार्वती पुरम रेलवे स्टेशन में दिया जा रहा है।
भाजपा नेता धनंजय गोस्वामी का भांडा फोड़ और क्या है नारी शक्ति संगठन का काला सच
बिलासपुर: "नारी शक्ति" एक ऐसा शब्द जिसके नाम से ही लड़कियों और महिलाओं में ऊर्जा का संचार होता हैं जिसे सुन कर लग रहा हैं की यह कोई एक ऐसा संगठन होगा जो महिलाओं के हित के लिए काम करने वाला कोई संगठन होगा। मगर जब आप सच्चाई से रूबरू होंगे तो अपने मन में उत्पन्न हो रही सारे प्रश्नों का जवाब आप लोगों को मिल जाएगा।
छत्तीसगढ़ में ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी की तारीख में बदलाव अब 17 सितंबर को नही 16 को होगी छुट्टी, 17 को ऐच्छिक अवकाश
छत्तीसगढ़ सरकार ने छुट्टी में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए 17 सितंबर की बजाए 16 सितंबर को 'ईद-ए-मिलाद' (मिलाद-उन-नबी) की छुट्टी का आदेश जारी किया है।

हत्या या आत्महत्या ? गणेश विसर्जन करने गईं रेप पीड़िता की नदी में मिली लाश, 7 लोगो ने किया था दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गैंगरेप पीड़िता की तालाब में लाश मिली है। गैंगरेप पीड़िता की तालाब में डूबने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम से युवती लापता थी। गुरुवार सुबह उसकी लाश मिली है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक ही परिवार के 4 लोगो की हत्या, टोनही के शक में 1 साल के बच्चे सहित 4 लोगो की हत्या
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां के कसडोल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, जहां जादू-टोना के शक में पड़ोसी ने ही एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. इस दर्दनाक वारदात की खबर मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को कस्टडी में ले लिया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. वहीं, पुलिस ने हिरासत में लिए तीनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और इसकी सूचना सीनियर अफसरों को दे दी है.
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को छरछेद गांव के रहने वाले एक परिवार के चार लोगों की हत्या होने की सूचना मिली थी.मौके पर पहुंचकर देखा तो पैर के नीचे से जमीन खिसक गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के दो बहन, भाई और एक छह महीने का बच्चा शामिल है, जिनकी पहचान चेतराम (45), जमुना बाई केवट, जमुना बाई का छह महीने का बच्चा और उसकी बहन यशोदा बाई केवट के रूप की गई है.
पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
पुलिस ने बताया कि इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को कस्टडी में लिया गया, जिससे पूछताछ जारी है. ये तीनों आरोपी मृतक परिवार के ही पड़ोसी हैं.आरोपी की पहचान, रामनाथ पाटले, दीपक पाटले और दिल कुमार पाटले के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में मृतक परिवार द्वारा जादू-टोना करने का शक होने का इल्जाम लगाया है.
SI अभ्यर्थियों ने कराया सामूहिक मुंडन : रिजल्ट जारी करने की तारीख नहीं मिलने पर युवतियां भी करवाएंगी मुंडन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर 2018 भर्ती के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी आंदोलित हैं। गुरुवार को अभ्यर्थियों ने अपना सामूहिक मुंडन करवाया। अभ्यर्थी राजधानी रायपुर स्थित तेलीबांधा तालाब पहुंचे और मुंडन करवाया। अब तक 15 अभ्यर्थी अपना मुंडन करवा चुके हैं। मुंडन के बाद सभी अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि, तारीख नहीं मिलने पर युवतियां भी अपना मुंडन करवाएंगी।
छत्तीसगढ़ को मिली दूसरी वंदे भारत 15 सितंबर से दुर्ग से विशाखापत्टनम के लिए दौड़ेगी, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में बिलासपुर-नागपुर के बीच वंदेभारत ट्रेन चलने के डेढ़ साल बाद दूसरी ट्रेन अब मिलने जा रही है। इसके लिए रेलवे ( Indian Railway) को काफी इंतजार करना पड़ा। रेल अफसरों के अनुसार दुर्ग से विशाखापट्नम के बीच नई वंदेभारत ट्रेन 665 किमी की दूरी तय करेगी। इस ट्रेन को चलाने के लिए तैयारियां की जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 6 बजे चलकर 25 मिनट में रायपुर पहुंचेगी और 5 मिनट रुककर वाल्टेयर रेल लाइन से होकर रवाना होगी, जिसमें 16 कोच होंगे।
ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन- मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर 12 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कल शाम यहां अपने निवास कार्यालय 75 दिन तक मनाये जाने वाले देश के ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस दौरान बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सर्व संबंधितों को सौंपे गए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 75 दिन तक चलने वाला बस्तर दशहरा पर्व हरेली अमावस्या के दिन पाट जात्रा पूजा विधान के साथ 4 अगस्त 2024 से शुरू हो गया है, जो कि 19 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा। यह दशहरा पर्व विभिन्न जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक भावना का महत्वपूर्ण प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री साय को इस दौरान बस्तर दशहरा उत्सव समिति द्वारा इसमें तिथिवार विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिसमें बताया गया कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान 15 अक्टूबर 2024 को मुड़िया दरबार का आयोजन होगा। इसी तरह बस्तर दशहरा को भव्य रूप देने के लिए बस्तर मड़ई, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट, एक पेड़ बस्तर के देवी-देवताओं के नाम, बस्तर टूरिस्ट सर्किट, दसरा पसरा, नगरगुड़ी टेंट सिटी, टूरिज्म ट्रेवलर्स आपरेटर मीट, देव सराय, स्वच्छता पखवाड़ा जैसे विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बस्तर दशहरा पर्व में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष यात्री बसों के संचालन के सम्बंध में भी चर्चा की गई।
4 अगस्त को पाट जात्रा पूजा विधान से शुरू हुए ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व 2024 के अंतर्गत 2 अक्टूबर को काछनगादी पूजा विधान, रेलामाता पूजा विधान। 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन नवरात्रि पूजा विधान, रथ परिक्रमा पूजा विधान। 12 अक्टूबर को मावली परघाव विधान, 15 अक्टूबर को काछन जात्रा पूजा विधान और मुरिया दरबार, 16 अक्टूबर को कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान, 19 अक्टूबर को मावली माता जी की डोली की विदाई पूजा विधान आयोजित है।
मुरिया दरबार
गौरतलब है कि मुरिया दरबार में विभिन्न जनजातीय समुदायों के प्रमुख, नेता और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर संस्कृति, परंपरा और प्रथाओं को सहेजने और सामुदायिक मांग तथा समस्याओं पर विचार करते हैं। इस वर्ष 15 अक्टूबर 2024 को मुरिया दरबार का आयोजन किया जायेगा।मुरिया दरबार आयोजन के 10 दिन बाद बस्तर संभाग के मांझी, चालकी, मेम्बर, मेम्बरीन, पुजारी, कोटवार, पटेल, मातागुड़ी के मुख्य पुजारियों का सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कई अभिनव पहल की जा रही है। द बस्तर मड़ई के अंतर्गत बस्तर की प्राकृतिक सौन्दर्य, एतिहासिक एवं पुरातत्विक स्थलों, एडवेंचर स्थलों, सांस्कृतिक स्थलों से पर्यटकों को अवगत कराने के लिए प्रशासन द्वारा "द बस्तर मड़ई" की अवधारणा तैयार की गयी है।
बस्तर मड़ई के अंतर्गत 21 सितम्बर को सामूहिक नृत्य कार्यक्रम, 21 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक बस्तर हाट-आमचो खाजा, 24 सितम्बर को सिरहासार परिसर मैदान में बस्तर नाचा, 27 सितम्बर को पारंपरिक लोक संगीत, 29 सितम्बर को बस्तर की कहानियां एवं हास्य कवि सम्मेलन, 30 सितम्बर को बस्तरिया नाचा जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 2 अक्टूबर से बस्तर दशहरा 2024 की समाप्ति तक बस्तर के पारंपरिक व्यंजन के स्टॉल लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप तथा विधायक द्वय श्री किरण सिंहदेव व सुश्री लता उसेंडी और मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, श्री बसवराजू एस, श्री राहुल भगत और सचिव अन्बलगन पी, आयुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह, बस्तर कलेक्टर श्री विजय दयाराम, एसपी श्री शलभ सिन्हा उपस्थित रहे।
14 सितंबर को भव्य कवि सम्मेलन, मीर अली मीर और अन्य दिग्गज कवियों की प्रस्तुतियाँ
रायपुर: 12 सितंबर 2024 | इस वर्ष छत्तीसगढ़ में गणेशोत्सव की धूम जोरों पर है, और रायपुर के गुढ़ियारी स्थित पहाड़ी चौक का गणेश पंडाल अपने अनूठे और भव्य थीम के कारण पूरे प्रदेश में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस वर्ष पंडाल की सजावट छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गीतकार मीर अली मीर की लोकप्रिय रचना 'नंदा जाही का रे' पर आधारित है। यह गीत छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति और ग्रामीण जीवन की सरलता को खूबसूरती से दर्शाता है, जिसे पंडाल की सजावट में प्रभावशाली रूप से उतारा गया है।
लोकगीत और परंपरा का संगम
'नंदा जाही का रे' छत्तीसगढ़ी लोकगीतों में एक अमर कृति है, जो प्रदेश के ग्रामीण जीवन, प्रेम, और संस्कृति का भावपूर्ण चित्रण करती है। यह गीत छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और जनभावनाओं का प्रतीक है। गुढ़ियारी के पहाड़ी चौक के गणेश पंडाल में इस गीत को थीम के रूप में चुना गया है, जो ग्रामीण जीवन की सादगी और लोक परंपरा को जीवंत करता है। इस थीम के माध्यम से पंडाल लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देता है।
सजावट की विशेषताएँ
इस गणेश पंडाल में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई है। मिट्टी के घर, हरे-भरे खेत, बैल, हल, और ग्रामीण झोपड़ियों की सजावट छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सादगी को बखूबी प्रदर्शित करती हैं। गणेश जी की प्रतिमा को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में सजाया गया है, जिससे पंडाल में लोकजीवन की झलक और अधिक सजीव प्रतीत होती है। पंडाल के चारों ओर ग्रामीण परिवेश को ध्यान में रखते हुए सजावट की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सुगंध और उसकी सांस्कृतिक समृद्धि को गहराई से दर्शाया गया है।
सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का संदेश
गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को संजोने का भी एक सशक्त माध्यम बन गया है। रायपुर के इस पंडाल ने न केवल धार्मिक आस्था को बल दिया है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को भी एक नए रूप में प्रस्तुत किया है। इस प्रकार के आयोजन हमें अपनी परंपराओं और लोककला से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मूल्यवान धरोहर बनेंगी।
14 सितंबर को भव्य कवि सम्मेलन
गणेशोत्सव के इस भव्य आयोजन के अंतर्गत 14 सितंबर को ॐ रिद्धि-सिद्धि श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गीतकार मीर अली मीर अपनी प्रसिद्ध रचना 'नंदा जाही का रे' का सजीव काव्य पाठ करेंगे, जो इस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण होगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख कवि जैसे रामेश्वर शर्मा, राममूरत शुक्ल, मिनेश साहू, डॉ. इन्द्रदेव यदु और हास्य कवि यशवंत यदु "यश" भी शामिल होंगे। ये कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लेंगे और इस आयोजन को एक साहित्यिक महोत्सव के रूप में स्थापित करेंगे।
भूपेंद्र सवन्नी जाओ चमचागिरी करो नहीं तो तुमको ठीक कर दूंगा - पूर्व मंत्री
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जो 2021 की बताई जा रही हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर अपने तीखे तेवरों के लिए जाने जाते हैं। जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं पर ऐसी क्या बात हो गई की पूर्व मंत्री चंद्रकार को गुस्सा आ गाय और उन्होंने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को 'जाओ चमचागिरी करो मुझसे अच्छे से बिहेव किया करो वरना में तुम्हे ठीक कर दूंगा।
दोनों नेता भाजपा के पुराने साथी माने जाते हैं
अजय चंद्राकर और भूपेंद्र सवान्नी दोनों ही भाजपा के पुराने साथी हैं मगर ऐसी क्या बात हो गई की चंद्रकर को उन्हें चमचा कहना पड़ गया। आखिर क्या हुआ था उस दिन चलिए जानते हैं। साल 2021 केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे जहा पूर्व मंत्री और पूर्व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी आपस में भिड़ गए।
इस दौरान पूर्व मंत्री चंद्राकर ने भूपेंद्र सवन्नी को खरीखोटी सुना दी और बैठक के दौरान यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई । पार्टी सूत्रों के मुताबिक,बैठक में शामिल होने के लिए सभी नेताओं को सूचित किया गया था लेकिन अजय चंद्राकर को कोई जानकारी नहीं दी गई थी इसी के चलते वो नाराज़ थे,बैठक में सभी नेताओं को बुलाया गया था। हालाकि चंद्राकर की बात पर सवन्नी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
जनता क्यों सवन्नी को चमचा मान रही हैं
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ सभी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और वर्तमान प्रदश भाजपा उपाध्यक्ष सवन्नी को चमचा कहने लगें इसका कारण यह माना जा रहा है की भूपेंद्र सवन्नी अपने फायदे के लिए अलग अलग नेताओं के चमचे बनते रहते हैं कभी वह बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के पीछे घूमते हैं तो कभी किसी मंत्री के पीछे इसके पीछे कितनी सच्चाई हैं अब तो वह जानता ज्यादा अच्छे से जान रही होगी।
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल के छात्राओं ने की बीयर पार्टी, बीयर और चखना के साथ सजाया टेबल
स्कूल में बर्थडे सेलिब्रेट के दौरान छात्राओं का बीयर पीते फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला मस्तुरी क्षेत्र के भटचौरा के शासकीय स्कूल का है। इस मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा, स्कूल में शराबखोरी गंभीर मामला है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों 12वीं क्लास की एक छात्रा का बर्थडे था। बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए छात्राओं ने क्लास रूम में ही बीयर पार्टी करने की प्लानिंग की और क्लास रूम में ही बीयर व चखना के साथ टेबल सजाया, फिर छात्राओं ने जमकर बीयर पार्टी की। छात्राओं ने पार्टी के दौरान बीयर के बॉटल और पैग के साथ फोटो और रील बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जांच के बाद हाेगी कार्रवाई : बीईओ
बताया जा रहा है कि छात्राओं की पार्टी के दौरान स्कूल में टीचर भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं रोका। इधर स्कूल में बीयर पार्टी का फोटो वायरल होने पर स्थानीय लोगों ने बीईओ से शिकायत की। इसके बाद बीईओ जांच के लिए स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल स्टाफ और छात्र छात्राओं से पूछताछ की है। बीईओ का कहना है कि बीयर पार्टी करते छात्राओं की फोटो जांच टीम को मिली हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ कुत्ते औऱ गाय को पत्थर मारने वालों पर लगेगा 5000 का जुर्माना,पशु से क्रूरता न हो इसलिए लिया गया फैसला
राजधानी रायपुर से लगे बीरगांव इलाके में निगम मुनादी कराते हुए लोगो को जागरुक करने के साथ चेतावनी भी दे रही है मुनादी में कहा जा रहा है कि अगर गाय और कुत्तों को पत्थर मारा गया या किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाया गया तो जुर्माने के साथ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाऐगी निगमकर्मी गाड़ी में बाकायदा स्पीकर लगाकर गाय और कुत्तों को चोट ना पहुंचाने के लिए समझा रहे हैं। प्रदेश में पशुओं को मारने के कई मामले सामने आने के बाद निगम ने कदम उठाया है।
बता दे कि यही कोई व्यक्ति जानबूझ कर पशुओं को परेशान कर उसे क्षति पहुंचाता है तो उसके उपर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इस अधिनियम में जानवर को पीटना, लात मारना, यातना देना, अंग-भंग करना, हानिकारक पदार्थ देना, अयोग्य पशु पर ज़्यादा सवारी करना, ज़्यादा गाड़ी चलाना, ज़्यादा भार डालना भी इस दायरे में आता है।
बीरगांव नगर निगम आयुक्त के अनुसार पशु सुरक्षा अधिनियम के तहत जानवरों से मारपीट करने वालों के साथ कार्रवाई की जाएगी। गाय-कुत्ते के चोटिल होने की सूचना स्थानीय लोगों से नगर निगम को मिलती है, तो हमारी टीम मदद करने के लिए भी पहुंचती है। जानवर में भी जीव होता है, हमारा प्रयास यह है, कि उनके साथ क्रूरता की घटनाएं ना हो।
छत्तीसगढ़ गणेश पंडाल में डीजे में डांस करने के दौरान दो पक्षो में खूनी संघर्ष,3 भाइयों की पीटपीट कर दी हत्या,कई घायल इलाके में कर्फ्यू जैसी हालात
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार देर रात गणेश पंडाल में डांस को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। 2 सगे भाइयों सहित 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में कई लोग घायल भी हुए हैं। एक की हालत गंभीर है। मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है।
10वी 12वी ओपन बोर्ड के लिए आवेदन शुरु,छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड ने जारी किया निर्देश
ओपन स्कूल के तहत दसवीं-बारहवीं की तृतीय मुख्य व अवसर परीक्षा नवंबर में होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 5 अक्टूबर तक फार्म भरे जा सकते हैं। जबकि विलंब शुल्क के साथ 10 अक्टूबर तक फार्म भरे जाएंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 8 वी कक्षा की छात्रा के साथ 6 नाबालिग सहित 7 लोगो ने किया दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को छह नाबालिग लड़कों समेत कुल सात आरोपियों ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार यह घटना 1 सितंबर को जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब सरगुजा जिले के निकटवर्ती गांव की रहने वाली पीड़िता पास के बाजार में मेला देखने गई थी।
शमशान घाट में जलती चिता के सामने तंत्र साधना(काला जादू) करने वाले पकड़ाए
छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों के लोगो को मिलेगा बिना इंट्रेस्ट का एजुकेशन लोन बाकी जिलों को लोन के लिए देना होगा 1% इंटरेस्ट
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों के स्टूडेंट्स के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। यहां के स्टूडेंट्स को अब टेक्निकल और प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए लोन सरकार देगी। इसके लिए किसी तरह का ब्याज नहीं देना होगा। वहीं दूसरे जिलों के स्टूडेंट्स को ऐसे ही कोर्सेस के लिए 1% ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा।