छत्तीसगढ़
ट्रक ने युवक को मारी टक्कर,मौके पर यूवक की मौत,गुस्साए लोगो ने ट्रक को लगा दी आग...
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया और ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। हादसा
BJP को बड़ा झटका,नंदकुमार साय ने छोड़ी पार्टी,बोले आत्मसम्मान को पहुँचाई ठेस...अब कांग्रेस में हुए शामिल
पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम साय को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। राजीव भवन में वन मंत्री मो अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, अनिला भेड़िया, सत्यनारायण शर्मा समेत कई नेता मौजूद हैं।
कार और कंटेनर में आमने-सामने टक्कर 5 माह की मासूम की मौत, वही 5 घायल
कवर्धा में हुए सड़क हादसे में 5 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग घायल हैं। यहां एक तेज रफ्तार कार और कंटेनर में टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि अंधा मोड़ होने के चलते यह हादसा हुआ है। हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र में हुआ है।
रायपुर में फिर चाकूबाजी,बदमाशों ने घर मे घुसकर किया मर्डर..पुराने विवाद के चलते ले ली जान
रायपुर में एक युवक की उसके ही बदमाश दोस्तों ने हत्या कर दी। राजेंद्र नगर थाने की पुलिस ने इस कांड को अंजाम देने वाले दो युवकों को पकड़ा है। एक फरार बदमाश कि अब भी तलाश जारी है। यह हत्याकांड शनिवार देर रात हुआ।

अरनपुर हमले के बाद नक्सलियों का आया बयान, बोले 17 ग्रामीणों को पिटा इसलिए हमने 10 जवान की ली जान ...खूंखार नक्सली की फ़ोटो हुई वायरल
दंतेवाड़ा के अरनपुर में बड़े नक्सली हमले के बाद नक्सलियों ने एक और बयान जारी किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि जवानों ने 17 ग्रामीणों को पीटा, अंधाधुंध फायरिंग की। बेवजगह गिरफ्तारियां की गई। इसी के विरोध में हमने हमला किया। जिसमें 10 जवानों की मौत हुई और ड्राइवर भी मारा गया

दुष्कर्म के आरोप में निरीक्षक गिरफ्तार, थाना प्रभारी पद पर रहते किया था अनाचार,जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
दुर्ग पुलिस इंस्पेक्टर को रेप के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को इंस्पेक्टर को रायपुर की सेंट्रल जेल भेजा गया। आरोपी इंस्पेक्टर का नाम राजेन्द्र यादव है। निरीक्षक पर आरोप है कि जब वो अमलेश्वर थाना प्रभारी के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने इसकी लिखित शिकायत आईजी दुर्ग से भी की थी।

इनकम टैक्स दफ़्तर के बहार कांग्रेसियों का हल्ला बोल,पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक के लिए 1000 रुपए चालान लेने का जताया विरोध देखे तस्वीरे
छत्तीसगढ़ में आधार पैन कार्ड को लिंक करने 1000 का चालान लेने के विरोध में आज शुक्रवार को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, मेयर ऐजाज ढेबर,विधायक कुलदीप जुनेजा,सभापति प्रमोद दुबे समेत कई कांग्रेस नेताओं ने इनकम टैक्स दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर आधार और पैन कार्ड में लगने वाली नई दरों को कम करने की मांग की। साथ ही पैन और आधार लिंक नहीं होने पर कार्ड रद्द होने के बाद आने वाली परेशानी को लेकर आयकर आयुक्त से चर्चा की।



छत्तीसगढ़ ईंट से सिर पर वार कर महिला की हत्या,शराब नही ले कर आया युवक,तो महिला ने दी गाली,गुस्साए आरोपी ने महिला का कर दिया कत्ल...
बिलासपुर में एक महिला की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक को पैसे देकर शराब मंगाया था। लेकिन, वह पैसे लेने के बाद भी शराब नहीं लाया। इससे नाराज महिला ने सरेराह युवक के साथ गाली-गलौज कर उसकी बेइज्जती की थी, जिसका बदला लेने के लिए सनकी युवक ने महिला के सिर को ईंट से हमला कर कुचल दिया। बीते सोमवार की सुबह महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी, जिसके हत्यारे को पकड़कर पुलिस ने अब खुलासा किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा,ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 3 की मौत वही 3 घायल,नई कार खरीदे थे इसलिए पूजा कराने डोंगरगढ़ गया था परिवार...पढ़े पूरी खबर.
छत्तीसगढ़ बालोद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं और अपनी नई कार खरीदने के बाद पूजा कराने के लिए डोंगरगढ़ गए हुए थे। वहां से वापस लौटते वक्त ये लोग हादसे का शिकार हो गए। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की है।
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा :महामाया देवी के दर्शन करने जा रहे टाटा मैजिक को ट्रेलर ने मारी टक्कर,2 महिलाएं की मौत
बिलासपुर-रतनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें हैदराबाद में रहने वाली एक महिला सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी सवारी उतार रही थी। उसी समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी सड़क से 25 फीट दूर खेत में जा गिरी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
कैब ड्राइवर को मारकर आंगन में गाड़ दी थी लाश, राजधानी रायपुर में फिल्म दृश्यम जैसा हत्याकांड
राजधानी रायपुर में फिल्म दृश्यम जैसे हत्याकांड की वारदात सामने आई है। हत्यारों ने युवक की हत्या करके उसकी लाश को घर के आंगन में गाड़ दिया। और मृतक के मोबाइल को किसी दूसरी लोकेशन पर जाकर फेंका दिया। पूरे मामले में पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये घटना 14-15 अप्रैल की बताई जा रही है।

दोनों आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
नक्सली कुछ दिनों से कर रहे थे तैयारी ,धमाका इतना तेज की जवानों के टुकड़े 70 मिटर दूर,शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री पहुचे दंतेवाड़ा देखे जवानों की फ़ोटो....
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) जवानों की गाड़ी को उड़ाने की तैयारी नक्सली पिछले 4 दिनों से कर रहे थे। नक्सलियों ने बुधवार दोपहर 1:30 से 2:00 बजे के बीच अरनपुर-समेली में 50 किलो की IED में ब्लास्ट किया गया। इसमें 10 पुलिसकर्मी शहीद हुए और एक वाहन चालक की मौत हो गई।


मंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंच गए हैं।यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।
OLX में ऐड देख टेस्ट ड्राइव के बहाने स्पोर्ट्स बाइक चोरी करने वाला आरोपी रायगढ़ से हुआ गिरफ्तार...
रायपुर में टेस्ट ड्राइव के नाम पर स्पोर्ट्स बाइक लेकर फरार हो जाने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 12 अप्रैल का है, जब तेलीबांधा थाने के सामने ओरपी ने पहले तो टेस्ट ड्राइवर का वीडियो बनवाया, फिर अपना मोबाइल बाइक मालिक के पास ही छोड़कर फरार हो गया।
नाबालिग से किया रेप,पिता ने आरोपी से कर लिया समझौता,पुलिस ने समझौता कराने का दोनो पक्ष से लिया पैसा,लड़की ने देदी जान....
छत्तीसगढ़ में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है,नाबालिग से रेप करने के बाद नाबालिग के पिता ने आरोपी से समझौता कर लिया उसके बाद नाबालिग ने अपनी जान दे दी...

छत्तीसगढ़ पुलिस कस्टडी में अधेड़ की थाने में मौत,धोखेधड़ी के आरोप में रायपुर से हुई थी गिरफ्तारी,परिजनों ने उठाए सवाल..
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस अभिरक्षा में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। धोखाधड़ी के केस में पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करके लाई थी। बुधवार की सुबह उसकी थाने में ही मौत हो गई। मामला तारबाहर थाने का है।
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला,IED ब्लास्ट में 11 जवान शहीद मुख्यमंत्री बोले बख्सेंगे नही...
छत्तीसगढ़ । राज्य के अथक प्रयासों के बाद भी वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन ग्रामीण और जवानों को नुकसान पहुंचान की कोशिश में रहते है। इसी बीच खबर आ रही है। अरनपुर में हुए एक बड़े आईईडी ब्लास्ट हो गया है। इस घटना में 11 जवान शहीद हो गए है। बताया जा रहा है कि 10 डीआरजी जवान 01 ड्राइवर शहीद हुए है।
रायपुर में हुए एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने,कार की रफ्तार इतनी की ,सेकेंडो में सब खत्म,कार चलाने वाला को थाने से ही छोड़ा,गाड़ी का नंबर प्लेट भी गयाब...
youtube.com/shorts/RXOF1I_TqjY देखे वीडियो
रायपुर में सोमवार को हुए मिनीकूपर हादसे का अब वीडियो सामने आया है। गाड़ी सर्विस रोड पर इतनी रफ्तार में थी कि 2 सेकंड में ही सब कुछ खत्म हो गया। इन दो सेकंड़ में गाड़ी ने सड़क किनारे चल रहे युवक को कुचलकर दो हिस्सों में बांट दिया, ऑटो को ठोकर मारकर उसके परखच्चे उड़ा दिए। लोहे की मजबूत रेलिंग को तोड़ते हुए गाड़ी सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी।