छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में एक महीने में बढ़े 1.20 लाख वोटर: लोकसभा चुनाव में 2 करोड़ से अधिक मतदाता डालेंगे वोट; महिलाओं की संख्या ज्यादा
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोटर लिस्ट की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार लोकसभा चुनाव की 11 सीटों पर 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 मतदाता वोट करेंगे।
CGPSC परीक्षा घोटाला में मुख्यमंत्री साय बोले छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालो को मिलेगी सज़ा CGPSC में भ्रष्टाचार की जांच अब CBI के हवाले, सीबीआई ने लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी के खिलाफ दर्ज किया FIR
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए CGPSC गड़बड़ी के मामले में सरकार एक्शन मोड है. कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कथित CGPSC घोटाले की जांच अब EOW करेगी. इस संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने राज्य लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के संबंध में FIR दर्ज कर ली है. बता दें कि चुनाव के वक़्त छत्तीसगढ़ में CGPSC का मामला भी जमकर गरमाया था. ईओडब्ल्यू ने राज्य के गृह विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), धारा 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1998 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.
श्रंखला यादव हत्याकांड में 5 साल बाद आया कोर्ट का फैसला आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा,प्रपोजल को नही की एक्सेप्ट तो कुल्हाड़ी मारकर कर दिया था हत्या....
भिलाई। शहर के बहुचर्चित श्रृंखला यादव हत्याकांड के दोषी को आखिरकार कोर्ट से सजा मिली। दुर्ग कोर्ट ने आरोपी इशान ठाकुर को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 56 माह से ज्यादा चली कानूनी लड़ाई में आखिरकार श्रृंखला की मां ममता यादव को न्याय मिला। आरोपी इशान ठाकुर श्रृंखला से एकतरफा प्यार करता था और इसी जुनून में उसने इतने बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरा शहर आक्रोशित हो गया और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करने लगा।
छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन अध्यक्ष सोनवानी सहित कई लोगों पर FIR दर्ज
रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित पीएससी घोटाले में बड़ा एक्शन हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने टामन सोनवानी, जीवन किशोर ध्रुव सहित कई कांग्रेसी नेताओं पर एकआइआर दर्ज की है। भाजपा विधायक ननकी राम कंवर ने पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत ईओडब्ल्यू से की थी, जिसके बाद अब लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी व तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल करेंगी छत्तीसगढ़ में प्रवेश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा कल दोपहर ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेंगी। यात्रा राज्य में 14 फरवरी दोपहर तक रहेंगी और इस दौरान यात्रा का 09 एवं 10 फरवरी को विश्राम रहेंगा।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री (संगठन) मलकीत सिंह गेंदू ने आज यहां बताया कि यात्रा कल दोपहर ओडिशा छत्तीसगढ़ सीमा पर रेंगारपाली पहुंचेंगी और वहां दोनो राज्यों के कार्यकर्ताओं के बीच झंडे का आदान प्रदान होगा और एक जनसभा होंगी। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ेगी और रायगढ़ जिले के दर्रामुड़ा में रात्रि विश्राम रहेगा। इसके बाद 09 एवं 10 फरवरी को यात्रा का अवकाश रहेंगा।
उन्होने बताया कि 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़ जिले के दर्रामुड़ा से फिर शुरू होगी। रायगढ़ शहर होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी और दोपहर में नहरपारा खरसिया रोड़ पर प्रेस कान्फ्रेन्स होगी। खरसिया होते हुए यात्रा सक्ती जिला मुख्यालय पहुचेंगी,और वहां सभा होंगी इसके बाद कोरबा जिले के भैसमा में रात्रि विश्राम होंगा।
अगले दिन 12 फरवरी को भैसमा से यात्रा बढ़ेगी और कोरबा शहर होते हुए बरपाली और गोरसिया से बढ़कर शिवनगर पहुंचेंगी और वहां रात्रि विश्राम होंगा। गेंदू ने बताया कि 13 फरवरी को यात्रा रामगढ़ बस स्टेशन चौक पहुंचेगी और वहां पद यात्रा शुरू होंगी। इसके बाद कला केन्द्र अंबिकापुर मॆं आम सभा होंगी और बलरामपुर जिले के झिंगों में रात्रि विश्राम रहेगा।
अगले दिन 14 फरवरी को पुराना सर्किट हाउस बलरामपुर से यात्रा शुरू होंगी और रामानुजगंज होते हुए उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेंगी। इस मौके पर एक जनसभा होंगी और दोनो राज्यों के कार्यकर्ताओं के बीच झंडे का आदान प्रदान होगा।
CG Budget Session 2024: सदन में गूंजा हसदेव का मामला, पेड़ों की कटाई पर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव
रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र का आज तीसरा दिन। सदन में तेलीबांधा डिवाइडर निर्माण और हसदेव अरण्य पर जमकर हंगामा हुआ। बता दें, छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन हसदेव अरण्य का मुद्दा गूंजा। विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव देकर हसदेव अरण्य मुद्दे पर चर्चा की मांग की। विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने नामंजूर कर दिया। इससे नाराज विपक्षी सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की।
बता दें कि, बजट सत्र में हसदेव अरण्य में कटाई पर विपक्ष ने स्थगन लाया। विपक्ष ने हसदेव अरण्य में कटाई का मुद्दा उठाया था। सदन में शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने हसदेव अरण्य में कटाई का मुद्दा उठाया है, जिस पर चरणदास महंत ने कहा कि, नई सरकार बनने के पहले ही वन संरक्षक ने पेड़ काटने की अनुमति दे दी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने शासकीय संकल्प पारित किया था। इसके बावजूद पेड़ों को काटा जाना बेहद गंभीर है, सभी काम रोककर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराई जाए।
स्थगन प्रस्ताव पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल:
वहीं, सदन में कार्यवाही के दौरान हसदेव को लेकर स्थगन प्रस्ताव पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, "यह मामला बहुत गंभीर है। हसदेव में न जाने कौन सी अदृश्य शक्ति काम कर रही है कि, वहां पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई। इस पर धर्मजीत सिंह ने अशासकीय संकल्प प्रस्ताव रखा था जिसे सदन में पारित किया गया था कि वहां पर पेड़ नहीं कटाई होगी।"
कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कही यह बात:
वहीं, कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने विषय पर हसदेव बांगो बांध का जिक्र करते हुए कहा कि, हसदेव अरण्य के नुकसान से इस बांध के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो जायेंगे, जिसके बाद जीवनयापन मुश्किल हो जाएगा। अन्य सदस्य विक्रम मांडवी ने विषय को आदिवासियों को संस्कृति से जोड़ते हुए कहा, हमें लगा था कि अगर आदिवासी मुख्यमंत्री बनते हैं तो उनके हक का ध्यान रखा जाएगा, पर यहां पर यह होता नही दिख रहा है।
छत्तीसगढ़ के अंबिकपुर में 6वी कक्षा की छात्रा ने लगा ली फाँसी,सुसाईड नोट में लिखा टीचर तंग करती है मरकर लुंगी बदला देखे क्या है पूरा मामला
शिक्षिका की टॉचर्र बर्दाश्त नहीं होने पर कक्षा छठवीं की एक छात्रा ने फांसी (Student Suicide) लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर की है। छात्रा ने सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें निजी स्कूल की शिक्षिका पर प्रताड़ित करने और क्लास रूम में अपमानित करने का आरोप लगाया है। इस घटना से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन कर स्कूल के प्राचार्य और शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के दर्रीपारा निवासी आलोक कुमार सिन्हा पेशे से इंजीनियर हैं। उनकी 12वर्षीय बेटी अर्चिशा सिन्हा शहर के कार्मेल स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा थी। मंगलवार की रात करीब 11 बजे छात्रा ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी (Student Suicide) लगाकर जान दे दी। छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
इसमें उसने स्कूल की शिक्षिका पर कई दिनों से प्रताडि़त व कक्षा में दोस्तों के सामने अपमानित करने का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता के अनुसार उसने लिखा है कि मर्सी सिस्टर ने उसका आई कार्ड छीना। वह बहुत ज्यादा पनिशमेंट देती है। अब मेरे पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मैं सिस्टर से बदला लूंगी, वह बहुत बुरी और डेंजरस है। प्लीज मेरे जितने भी दोस्त हैं उन्हें पनिशमेंट न दें। सिस्टर मर्सी व सिस्ट जीवा पढ़ाते भी हैं और टॉर्चर भी करते हैं।
3 साल से बंद सड़क फिर से खुली,बूढा तालाब गार्डन बनाने के लिए बूढा तालाब से नेहरू नगर चांदनी चौक जाने वाला रास्ता किया गया था बंद फिर से हुआ शुरु
रायपुर के बूढ़ा तालाब से चांदनी चौक जाने वाली मार्ग को फिर से शुरु कर दिया गया। अरुण साव ने कहा कि, इसके लिए काफी लंबा संघर्ष करना पड़ा। वहीं छात्राओं ने कहा कि, इससे हमें बहुत राहत मिलेगी।
सब्जी कारोबारी की हत्या का हुआ खुलासा घर में होता था विवाद तो माँ और भाइयों ने पिट पीटकर कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अधजली लाश मिलने के बाद हड़कप मच गया सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लाश की पहचान रवि साहू के रूप में की पुलिस ने इस मामले में मृतक के मां और भाइयों को गिरफ्तार किया
छत्तीसगढ़ में देर रात बड़ा फ़ेरबदल 46 IPS अफसरों का हुआ तबादला,रायपुर सहित 25 जिले के SP बदले गए देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ में देर रात बड़ा फेरबदल हुआ है. गृह विभाग ने 46 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की है. रायपुर समेत कई जिलों के SP बदल गए हैं. इसके साथ ही कई रेंज IG का भी ट्रांसफर हुआ है. देखें पूरी लिस्ट-

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से, अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा- विधानसभा को पेपरलेस बनाया जाएगा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का 5 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस सत्र को अहम करार देते हुए कहा कि सरकार के बजट से राज्य के विकास की दिशा तय होगी.
छत्तीसगढ़ पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 4 नक्सली को पुलिस ने किया ढ़ेर,नक्सलियों ने जारी की फोटो
छत्तीसगढ़ के टेकलगुड़ेम गांव में हुई मुठभेड़ में 2 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। संगठन ने मारे गए नक्सलियों की तस्वीर जारी की है। जिसमें सेक्शन कमांडर कंपनी नंबर 2 की महिला नक्सली माड़वी राजे और बटालियन नंबर 1 का सदस्य माड़वी बोज्जा शामिल है। वहीं नारायणपुर में शुक्रवार शाम पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं। दोनों के शव बरामद किए गए हैं।
कलयुगी बेटा माँ ने नही दिया ईलाज औऱ खर्च के लिए पैसा तो लोहे की रॉड से मार मारकर की हत्या....
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शुक्रवार को बेटे ने अपनी मां की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बेटा किसी बीमारी से पीड़ित था और मां से इलाज के लिए पैसे मांग रहा था, नहीं देने पर वारदात को अंजाम दिया। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के पतगवा गांव की है।
छत्तीसगढ़ में 1मार्च से आएगा महतारीं वंदन योजना के पैसे,तलाकशुदा विधवा महिला भी होंगे पात्र, 20 फरवरी तक कर सकेंगें आवेदन देखें पूरी जानकारी सिर्फ एक क्लिक में.....
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्ग का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा
2 बच्चों के साथ माँ ने लगा ली फाँसी,पहले हत्या फिर आत्महत्या की आशंका
बालोद: गरुर थाना इलाके के कोचेरा ग्राम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर से तीन लाश बरामद हुए. कमरे के भीतर तीनों शव फंदे से लटके मिले. एक शव महिला का है और दो शव उसके बच्चों के हैं, बच्चों के शव एक ही फंदे पर लटके थे. हादसे का खुलासा तब हुआ जब परिवार का मुखिया दोपहर के वक्त खाना खाने के लिए घर पर आया. मृतक महिला के पति ने जैसे ही घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वो अंदर से बंद मिला. पति को कुछ अनहोनी का शक हुआ तो वो दीवार कूदकर घर के भीतर दाखिल हुआ. घर के भीतर पैर रखते ही उसके होश उड़ गए. कमरे के भीतर एक फंदे से उसकी पत्नी का शव लटका था तो दूसरे फंदे में उसके मासूम बेटा बेटी लटके थे. तीन लोगों के शव मिलने की खबर जैसे ही इलाके में फैली लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई.
छत्तीसगढ़ में 70 पदों पर निकली भर्ती व्यापमं ने जारी किया नोटिफिकेशन ऐसे करे आवेदन
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. छत्तीसगढ़ मछली पालन विभाग में मत्स्य निरीक्षक के 70 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. जानिए इन पदों की पूरी डिटेल-
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में आमने सामने से 2 बाइक में टक्कर 1 की मौत घटना का लाइव फुटेज आया सामने देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में 1 हादसा हो गया था जिसमे 2 बाइक आमने सामने से टकरा गई। इस हादसे में 1 युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई अब हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
क्या है पूरा मामला
