छत्तीसगढ़ / रायपुर

मॉडल से रेप करने वाला आरोपी साहिल जैन,5 दिन बाद हैदराबाद से दबोचा गया,पहले भी कई क्राइम में शामिल

रायपुर के VIP रोड स्थित होटल में एक मॉडल से रेप किया गया । वारदात 23 अगस्त की रात को हुई थी । इस हाई प्रोफाइल रेप कांड के आरोपी को पुलिस ने 5 दिन बाद सोमवार को हैदराबाद स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस उसे शाम तक रायपुर लेकर पहुंचेगी । मॉडल से रेप करने का आरोप इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले साहिल जैन नाम के युवक पर लगा है । मूलत : दुर्ग का रहने वाला साहिल जैन , कारोबारी और रसूखदार नेताओं से संबंध के चलते रायपुर में भी रहता है । वह पहले भी मारपीट , रश ड्राइविंग जैसे मामलों में आरोपी रह चुका है । कुछ समय पहले साहिल जैन केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का सोशल मीडिया प्रभारी हुआ करता था । खराब रवैये और मंत्री के नाम का गलत इस्तेमाल करने की वजह से साहिल जैन केंद्रीय मंत्री की टीम से बाहर कर दिया गया था । घटना के बाद रात में ही लड़की ने जानकारी राजेंद्र नगर थाने की पुलिस को फोन पर दी । थाने के स्टाफ ने कह दिया कि अपने साथ हुई घटना की जानकारी डायल 112 को दे दो । लड़की का दावा है कि उसने डायल 112 पर फोन किया मगर कॉल कनेक्ट नहीं हो पाई । इसके बाद उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को भी दी । 25 अगस्त को तेलीबांधा थाना पहुंचकर FIR दर्ज कराई । चीखती - चिल्लाती रही , मगर मदद को कोई नहीं आया । कुछ देर बाद डोर बेल बजी तो लड़की भागकर वॉशरूम में छुप गई और खुद को लॉक कर लिया । साहिल ने होटल के कमरे का दरवाजा खोला तो बाहर नितेश खड़ा था । नितेश कमरे में आया तो लड़की चिल्लाने लगी नितेश को सब कुछ बता दिया । लड़की के दोस्त ने उसे वॉशरूम से बाहर निकाला । उसे उसके कपड़े दिए और होटल से लेकर निकल गया । इस बीच साहिल भी भाग गया ।

Leave Your Comment

Click to reload image