छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर फैक्ट्री में लगी आग ,जिंदा जला कर्मचारी,शार्टसर्किट के वजह से हुआ हादसा देखे विडियो

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे अंदर काम कर रहे एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई है। कुछ और लोग भी मामूली रूप से झुलसे हैं। कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ है। आग लगने के बाद दूर तक लोगों को धुएं का गुबार देखने को मिला है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

twitter.com/UpdateCg/status/1661321712993177602


सिंघानिया चौक में रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का फेब्रिकेशन डिवीजन है। यहां सुबह 10.30 बजे के आस-पास कंपनी के अंदर से धुआं उठने लग गया था। इसके बाद कर्मचारी हड़बड़ा कर इधर-उधर भागने लग गए। मगर उसी दौरान एक ऑफिस बॉय आग की चपेट में आ गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।

वहीं जिस युवक की हादसे में मौत हुई है। उसका नाम विकास चंद्राकर (25) है। वह कवर्धा का रहने वाला है। वहां यहां पिछले कुछ समय से ही काम कर रहा था। घटना को लेकर उरला थाना टी आई बृजेश कुशवाहा ने सूचना मिलते ही हम फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे थे। अंदर मौजूद कुछ कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। एक कर्मचारी की मौत हुई है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image