छत्तीसगढ़ / रायगढ़

छत्तीसगढ़ एक्सीडेंट ओवरब्रिज से टकराई बस,26 यात्री हुए घायल रेल्वे ट्रैक पर गिरे 2 लोग की हालत गंभीर...

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी एक बस पुल से टकरा गई है। ये हादसा तेज रफ्तार बस के नियंत्रण खोने से हुआ है, जिसके बाद वो पुल से टकरा गई। आपको बता दें, इस हादसे में 26 लोग घायल हो गए, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।


एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया, "इस घटना में 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर किया गया है।" हालांकि, अब तक घटना के कारण का पता नहीं लग पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comment

Click to reload image