छत्तीसगढ़
रायपुर का कमल विहार का नाम अब कौशल्या विहार के नाम से जाना जाएगा,बिरगांव में खुलेगा ITI मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेँट मुलाकात में 167 करोड़ के विकास कार्यो की घोषणा....
रायपुर में हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बोरियाखुर्द पहुंचे। यहां लोगों से उन्होंने सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 167 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात दी। रायपुर ग्रामीण विधानसभा को ध्यान में रखकर इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। यहां लोगों से बात-चीत में मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार को भी घेरा। वहीं रायपुर के कमल विहार का नामकरण कौशल्या विहार करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है।
80 साल पुराना पेड़ गिरा पति-पत्नी की दबकर मौत....पेड़ के नीचे बेच रहे थे चना-मुर्रा
धमतरी जिले में सोमवार को चली तेज आंधी में 80 साल पुराना आम का पेड़ धराशायी हो गया, जिसके नीचे दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। सांकरा के साप्ताहिक बाजार में दोनों पति-पत्नी सड़क किनारे झोपड़ी के पास बैठकर चना-मुर्रा बेच रहे थे, तभी वहां 80 साल पुराना आम का पेड़ तेज आंधी में गिर गया, जिसके नीचे पति-पत्नी दब गए। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।
सीजी प्राइड रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का,पुलिस ने मारा छापा,3 महिला सहित 12 हुक्का पीते गिरफ्तार....
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़े रेस्टोरेंट सीजी प्राइड में लोगों को धड़ल्ले से हुक्का परोसा जा रहा था। इस बीच पुलिस की टीम ने यहां बीती देर रात छापेमारी कर 12 लोगों को हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किया है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस रेस्टोरेंट के मालिक हरीश तरेजा और मैनेजर शेख मौसीन को भी गिरफ्तार किया है।
रायपुर ब्रेकिंग बस से उतर रहा युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचला,हादसा इतना भीषण की युवक के हुए 2 टुकड़े....
रायपुर 24 अप्रैल जुबैर शेख की रिपोर्ट। राजधानी रायपुर से सुबह सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जहा एक तेज रफ़्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक करने वाली निकली दूल्हे की प्रेमिका, दूल्हे के बेवफाई की वजह से किया...12 लोग हुए थे घायल पढ़े पूरी खबर
जगदलपुर। बस्तर जिले में शादी समारोह के दौरान हुए एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि, एसिड अटैक के पीछे दूल्हे की प्रेमिका का हाथ है।
रायपुर बीच मार्केट में बेक़ाबु हुई ट्रक, कार को रौंदते हुए दूसरी ट्रक में भिड़ी,भीड़ में 1 की हुई मौत 3 हुए घायल....
रायपुर से लगे तिल्दा इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिस जगह हादसा हुआ ये तिल्दा का प्रमुख बाजारी इलाका है। यहां देर शाम लोगों की आवाजाही थी, गाड़ियां सड़क किनारे पार्क की गई थीं, तभी इनमें पूरी रफ्तार से एक ट्रक घुस आया।

रायपुर शहर के बीचों बीच स्पा सेंटर के आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने एक साथ कई जगह मारा छापा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस रविवार को ताबड़तोड़ स्पा सेंटरों में छापेमारी कर रही है. पुलिस को सेक्स रैकेट की शिकायत मिली थी. स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी का धंधा होता है, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई. कई लड़कियां संदिग्ध हालत में मिली हैं. दरअसल, राजधानी के स्पा सेंटरों में पुलिस ने रेड की कार्रवाई की है. शहर के दर्जनभर से अधिक स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई है. स्पा सेंटरों से संदिग्ध हालत में युवतियां मिली हैं. जिससे ये साफ़ ज़ाहिर होता है कि रायपुर के स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट का खुलेआम धंधा चलता है.
छत्तीसगढ़ में आज फ़िर बदलेगा मौसम का मिजाज,चमक गरज के साथ बारिश होने की संभावना,मनेन्द्रगढ़ में बिजली गिरने से 2 की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार शाम को एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उधर, मनेंद्रगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवकों की भी मौत हो गई है।
अपने 3 साल के बच्चे और पत्नी को जहर देकर मारा,फिर युवक ने कर ली आत्महत्या...
राजधानी रायपुर के मोतिमपुर खुर्द गांव में युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करके खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घर के अंदर से 3 शव बरामद हुए हैं। पत्नी और 3 साल के बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा था। पति का शव फांसी से लटका हुआ मिला है। मौके पर चूहे मारने की दवा भी मिली है। घटनास्थल पर पुलिस की टीम मौजूद है।
एक विवाह ऐसा भी दुल्हन बीमार हुई तो दूल्हा बारात ले कर अस्पताल पहुचा..वार्ड में ही लिए फेरे...
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखी शादी हुई है। यहां दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर नहीं, बल्कि अस्पताल पहुंचा। यहीं पर दोनों ने परिजन, डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ के सामने 7 फेरे लिए हैं। जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है। हर कोई इस शादी की तारीफ कर रहा है। ये सब युवती की तबीयत बिगड़ने के कारण हुआ है।
कलयुगी बेटा माँ ने बहु के इलाज के लिए बेचे गहने गुस्साए बेटे ने कुल्हाड़ी से मार कर अपनी ही माँ की कर दिया हत्या
बिलासपुर में मां की हत्या कर आरोपी बेटे ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया और बोला कि वह अपनी मां को कुल्हाड़ी से मार डाला है। महिला का कसूर इतना था कि वो अपनी बहू के इलाज के लिए गहनों को बेच दी थी, जिससे नाराज होकर आरोपी बेटे ने उसकी हत्या कर दी। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ में 7 साल की मासूम से गैंगरेप,चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गए मोहल्ले के ही युवक..पुलिस ने 2 युवक को किया गिरफ्तार
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने हरिनाथ (27) एवं शिवकुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया है.
रायपुर में दिखा चांद,शनिवार को बनाई जाएगी ईद रायपुर के 50 से ज्यादा मस्जिदों में होगी नमाज देखे टाइम टेबल
रमजान के 29वें रोजे का चांद दिखने के साथ ही तय हो गया कि शनिवार को ईद मनाने का एलान कर दिया गया। मस्जिदों से सायरन और मैदानों में गोला फोड़कर ईद मनाने का ऐलान किया गया। लोगों मे एक-दूसरे को गले लगकर चांद दिखने की मुबारकबाद दी। अब 22 अप्रैल को ईद की नमाज 50 से ज्यादा मस्जिदों और ईदगाहों में होगी।
ब्रेकिंग बिलासपुर अपोलो के ICU में लगी आग धुंआ भरने से मची अफरा तफरी..
बिलासपुर: शहर स्थित अपोलो अस्पताल के डायलिसिस वार्ड में गुरुवार की शाम अचानक आग लगने से अफरा तफरी और भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। आग लगने के दौरान वार्ड में डायलिसिस के लिए आए हुए 12 से अधिक मरीज थे। आग लगते ही मौजूद मरीज और उनके परिजनों में भगदड़ मच गया।
जगदलपुर तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की डूबकर मौत,गहरे पानी मे जाने से हुआ हादसा
छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के एक गांव के तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख पास ही मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई। हालांकि, जब तक वे उन्हें बाहर निकालते तब तक तीनों की मौत हो गई थी। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
अपने दोस्त को मार के दफ़नाया था,उसकी आत्मा सताती है। मेरी प्रेमिका से रेप करने की कोशिश किया था इसलिए मैने मार कर दफना दिया ....20 साल बाद खुदाई में मिली हड्डियां
छत्तीसगढ़ शादी सामारोह में एसिड अटैक मची अफरा तफरी दूल्हा दुल्हन सहित 10 लोग से भी ज्यादा हुए घायल...
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शादी के मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक हुआ है। बुधवार देर शाम शादी की रस्म के दौरान अचानक लाइट गुल हुई। जिसके बाद किसी अज्ञात शख्स ने एसिड से अटैक कर दिया। एसिड के छींटे आसपास में मौजूद करीब 10 से ज्यादा लोगों पर पड़े। सभी घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया गया है। मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है।


