छत्तीसगढ़
आधा गंजा कर बीच सड़क में पुलिस ने निकाला चाकुबाजो का जुलूस हत्या के नियत से मारा था चाकू....
रायपुर में कुछ आपराधिक किस्म के लड़के ऑटो चालक बने घूम रहे हैं। इसी किस्म के कुछ बदमाशों ने शनिवार रात एक घटना को अंजाम दिया। इन बदमाशों ने पहने ऑटो संघ के सचिव पर चाकू से हमला करने की धमकी दी। इसके बाद संगठन के एक नेता का रास्ता रोककर उसकी हत्या करने की नीयत से वार कर दिया। ये सभी हमलावर ऑटो चालक हैं जो घायल हुआ वो भी ऑटोचालक है ।
बस और ट्रेक्टर में टक्कर मौके पर 2 की मौत 4 घायल महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आ रही थी बस...
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव 17 अप्रैल । सुबह छत्तीसगढ़ आ रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। राजनांदगांव में तेज रफ्तार बस ने आगे लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव अंदर ही फंस गया। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया है। बस महाराष्ट्र के अमरावती से रायपुर जा रही थी। हादसा तुमीबोड़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ है।
छत्तीसगढ़ पढाई के तनाव में छात्र ने दे दी जान पटरी पर सर रख कर लेट गया...धर से अलग हुआ सिर
पढ़ाई का बोझ और करियर की चिंता युवाओं में हावी होती जा रही है। कड़ी मेहनत के बाद भी डर इस कदर मन में है कि डिप्रेशन हावी हो जाता है और वह जान तक दे देते हैं। छत्तीसगढ़ में कोरबा के रहने वाले 19 साल के अमन ने भी ऐसा ही कदम उठाया। अमन ने रविवार को ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन सोमवार को शव की शिनाख्त हुई तो सारे मामले का खुलासा हो सका। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।
अवैध संबंध के चलते रिश्ते का कत्ल एक ही महिला से 2 भाइयो का था अवैध संबंध पहले पंजा काटा फिर आंखे निकाली फिर पत्थर और पेचकस गोदकर कर दी हत्या....पुलिस ने भाई गर्लफ्रैंड सहित 3 को किया गिरफ्तार
बिलासपुर में शुक्रवार को मिली युवक की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असल में युवक की हत्या की गई थी। उसे उसके ही मौसेरे भाई ने शराब पिलाने के बहाने बुलाया और मार दिया। ये सब कुछ एक ही महिला से दोनों भाइयों के अवैध संबंध के चक्कर में हुआ।
भेंट मुलाकात रायपुर के उत्तर विधानसभा में 17 अप्रैल को 117 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की देंगे मुख्यमंत्री सौगात
रायपुर, 16 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 अप्रैल को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर वासियों को 117 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात देंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौंदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूूमिपूजन होगा। श्री बघेल 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर की आधारशिला रखेंगे।
रायपुर हनीसिंह का लाइव कांसर्ट 10000 लोगो के भिड़ जमा होने की संभावना,फायर सेफ्टी का इंतेजाम नही अवैध होडिंग लगाए गए शिव सेना ने की शिकायत...
रायपुर में सिंगर हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन है। आयोजकों को दावा है कि इस कार्यक्रम में 10 हजार लोगों की भीड़ जुट सकती है। इतनी भीड़ में भगदड़ की परिस्थिति से निपटने और फायर सेफ्टी को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
छत्तीसगढ़ गला रेत कर हत्या,फिर जला दी लाश.. खेत मे मिला शव
सीजी अपडेट्स 16/04/2023 बिलासपुर जिले में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद पहचान छिपाने उसके शव को जला दिया गया है। खेत में जले हुए पैरे के बीच उसका शव मिला है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट आज राज्य में 400 से भी ज्यादा मामले सामने आए कहा कितने मामले देखे लिस्ट...
छत्तीसगढ़ समेत पुरे देश में कोरोना एकबार फिर अपने पैर पसार रहा है, प्रदेश में आये दिन सैकड़ों मरीजों की पुष्टि हो रही है, वहीँ आज 450 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, वहीं 81 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। आज 3 लोगों ने अपनी जान गवाई है। सर्वाधिक राजधानी से 55 मरीज मिले है।


18 अप्रैल को आयोजित होगा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 6 हजारो छात्रों को मिलेगी उपाधि
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का नवम् दीक्षांत समारोह 18 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 6 हजार विद्यार्थियों को उपधियाँ प्रदान की जाएगी। राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में आयोजित नवम् दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे उपस्थित रहेंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व माहानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 62 स्वर्ण, 140 रजत एवं 23 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
छत्तीसगढ़ छात्रों के लिए खुशखबरी कॉलेजों में प्रवेेश लेने की उम्र का बंधन समाप्त
रायपुर, 15 अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश लेने की उम्र की सीमा समाप्त किए जाने से पढ़ने के इच्छुक लोगों को पढ़ाई का फिर से मौका मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए कॉलेज प्रारंभ किए जा रहे हैं। साथ ही कॉलेजों में विभिन्न विषयों के नए-नए संकाय प्रारंभ किए जा रहे हैं। राज्य के कॉलेजों में लड़कियों के प्रवेश लेने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए शुभ संकेत है, आने वाले दिनों में महिलाओं को सशक्त होने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उच्च शि़क्षा मंत्री श्री उमेश पटेल की पहल पर उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नैक के द्वारा निर्धारित विभिन्न मापदण्डों के अनुरूप शैक्षणिक अधोसंरचना एवं अकादमिक स्तर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड पर नैक से संबद्धता प्राप्त करने का अभियान प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में नैक से मूल्याकिंत कॉलेजों की संख्या 192 हो गई है।
नशे के इंजेक्शन ने ली युवक की जान दोस्तो से कहा चलो इंजेक्शन लगा कर आते है फिर गई जान
छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले के देवनगर गांव में नशे के इंजेक्शन से 21 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम जगधारी प्रजापति है। इसके साथ ही 2 और युवकों ने नशे का इंजेक्शन लिया था, जिनकी जान बच गई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
रायपुर बिलासपुर रोड में सड़क हादसा कार पर गिरा कोयला से भरा ट्रक...बीच रोड पर गाय आ जाने की वजह से हुआ हादसा 1 की मौत
एडमिन बलौदाबाजार , सिमगा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई. कोयला से भरा ट्रक कार के उपर गिरने से कार में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई. कार मे तीन लोग सवार थे. सभी कोरबा से रायपुर जा रहे थे. तभी ये हादसा हो गया. यह घटना लिमतरा के रमेश ढाबा के पास की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है.
नफरत औऱ हिंसा के खिलाफ शांति मार्च छत्तीसगढ़ में हिंसक जैसे घटनाएं रोकने की पहल
रायपुर में अम्बेडकर दिवस के अवसर पर रायपुर नागरिक समाज के बैनर तले आम नागरिकों ने अंबेडकर चौक से आजाद चौक गांधी प्रतिमा तक शांति मार्च निकाला। इस शांति मार्च में साजा के बीरनपुर गांव में हुई घटना को सांप्रदायिक रंग देकर पूरे प्रदेश का माहौल खराब करने की वीएचपी संघ व बीजेपी की कोशिश को नागरिक समाज द्वारा कड़ी निन्दा की गई।
छत्तीसगढ़ फिर बदलेगा मौसम का मिजाज तीन दिन 43 डिग्री तक पहुँचा तापमान...फिर हल्की बारिश की संभावना
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों में पिछले तीन दिन से दोपहर का तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है, लेकिन शनिवार को गर्मी में ब्रेक लगने की संभावना है। दरअसल छत्तीसगढ़ से केरल तक एक और द्रोणिका बन गई है, जिसके असर से शुक्रवार को दोपहर से ही बादल आना शुरू हो गए। शनिवार को सुबह से लेकर रात तक इसके असर से बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है या फिर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इससे तापमान में थोड़ी कमी आएगी। हालांकि अधिकांश हिस्से में नमी कम रहेगी, इसलिए खास कमी की संभावना नहीं है।
दल्लीराजहरा-केवटी रायपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन अब चलेगी अंतागढ़ तक रायपुर रेल मंडल ने लिया निर्णय समय मे भी हुआ बदलाव...
छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत दल्लीराझरा केवटी - रायपुर डेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन अब अंतागढ़ तक चलाई जा रही है। अंतागढ़ से शुरू हुई यह ट्रेन केवटी, भानुप्रतापपुर होते हुए रायपुर पहुंचेगी। रेलवे ने ट्रेन की टाइमिंग में भी आंशिक फेर बदल किया है। हर दिन ट्रेन सुबह करीब 4:40 को अंतागढ़ स्टेशन से निकलेगी जो करीब 8:55 को रायपुर पहुंचेगी।
छत्तीसगढ़ चरित्र के शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या फिर खुद लगा लिया फांसी
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पत्नी की चरित्र पर शंका करने वाले अधेड़ ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गुरुवार को पति-पत्नी की लाश घर में मिली है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
रायपुर पुलिस ट्रांसफर ब्रेकिंग मौदहापारा थाना प्रभारी सहित 5 का ट्रांसफर एसएसपी ने जारी किया आदेश
रायपुर पुलिस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। कुल 5 इंस्पेक्टर्स को हटाया गया है। अलग-अलग थानों में इन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मौदहापारा थाना के प्रभारी लालमन साव को थाने से हटाकर कंट्रोल रूम भेजा गया है ।
