छत्तीसगढ़
ऐसे सवरेंगा छत्तीसगढ़ ? बिलासपुर के जिला अस्पताल मे बिजली गुल होने पर मोबाइल की रौशनी से ऑपरेशन करते डॉक्टर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां महिलाओं के हुए नसबंदी ऑपरेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल कर रख दी है.
छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई वंदे भारत मेट्रो ट्रेन दुर्ग से नागपुर के बीच दौड़ेगी हुई घोषणा देखे पूरी खबर
CGPSC 2023 का परिणाम हुआ जारी इंटरव्यू के लिए चुने गए 703 अभ्यर्थी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने जून 2023 में आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसमें 703 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ है। 242 पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा में 3597 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
रायपुर की सड़कों पर LGBTQ कम्युनिटी के लोग सड़क पर किया डांस, बोले मोदीजी शादी में समानता कब दोगे?
राजधानी रायपुर में रविवार को LGBTQ कम्युनिटी ने अपने हक के लिए प्राइड मार्च निकाला। इस मौके पर समुदाय के लोगों ने आजादी के नारे लगाए। बैनर-पोस्टर में लिखा कि, मोदीजी MARRIAGE EQUALITY कब दोगे?
रायपुर में हेलीकॉप्टर से कंमाडो लगाएंगे जंप:5-6 अक्टूबर को 'नो योर आर्मी' कार्यक्रम; आएंगे मिलिट्री टैंक
रायपुर. इंडियन आर्मी सर्जिकल स्ट्राइक कैसे करती है। स्पेशल ऑपरेशन को कैसे अंजाम दिया जाता है, ये सब बताया जाएगा छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर में।
सौम्या चौरिसिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पिछले 16 माह से रायपुर जेल में बंद थी निलंबित अफ़सर
Raipur, 25 September 2024। कोयला घोटाला मामले में दिसंबर 2022 से केंद्रीय जेल में बंद सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिली है। लेकिन ज़मानत मिलने के बावजूद सौम्या चौरसिया रिहा नहीं हो पाएंगी। सौम्या चौरसिया को ईडी के मामले में अंतरिम ज़मानत मिली है, लेकिन कोयला स्कैम में ही ईओडब्लू/एसीबी के मामले में उन्हें ज़मानत नहीं मिली है। सौम्या के विरुध्द आय से अधिक संपत्ति का भी मामला विचाराधीन है।
धमतरी के गंगरेल में होगा सेंट्रल इंडिया का पहली बार ड्रोन शो का आयोजन,5 और 6 अक्टूबर को जुटेंगे देश विदेश के लोग जल जगार महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी
जल संरक्षण का सबसे बड़ा उत्सव जल-जगार महोत्सव 5-6 अक्टूबर 2024 को गंगरेल (धमतरी) में मनाया जाएगा। जल संरक्षण की दिशा में धमतरी जिला प्रशासन की पहल के तहत जल-जगार अभियान की सफलता का जश्न मनाने के लिए 5 और 6 अक्टूबर को गंगरेल (धमतरी) में जल-जगार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस 2 दिवसीय आयोजन मे प्रदेश के साथ साथ देश विदेश के लोग भी शामिल होंगे ,इस इवेंट मे तरह तरह की एक्टिविटी भी किये जा रहे हैं
जैसे,जल ओलम्पिक, मेराथन एडवांवचर गेम,कबाड़ से जुगाड़ जैसे कई एक्टिविटी मे लोग हिस्सा ले सकेंगे
वही इच्छुक लोग यहां नाईट कैमपिंग भी कर सकेंगे इसके आलावा कारनिवाल एक्सहिबिशन काम्युनिटी गेम, नवरात्री मेला
अनुज शर्मा गरिमा दिवाकर जीं की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे
और वही सेंट्रल इंडिया मे पहली बार ड्रोन शो किया जा रहा हैं जिसमे 300 से भी अधिक ड्रोन से आकर्षित शो की प्रस्तुति होंगी
छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड दृतिय अवसर 10वी 12वी बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी ऐसे देखे रिजल्ट
ओपन स्कूल की द्वितीय परीक्षा के नतीजे मंगलवार को जारी किए गए। दसवीं मं 27.65 और बारहवीं में 45.48 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसी तरह दसवीं में 608 और बारहवीं में 1144 छात्र फर्स्ट डिवीजन श्रेणी से पास हुए हैं। ओपन स्कूल की तृतीय बोर्ड परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। इसके लिए शेड्यूल जल्द जारी होगा।
रायपुर के तेलीबांधा तालाब में युवक की हत्या करने वाले अज्ञात हत्यारे को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर के तेलीबांधा तालाब यानी मरीन ड्राइव के पास आज तड़के एक युवक की चाकू मारकर 3 अज्ञात लोगो ने चाक़ू मारकर हत्या कर दी इस घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है।क्योंकि एक हफ्ते के भीतर राजधानी के मरीन ड्राइव में हत्या का दूसरा मामला है।
राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से 4 स्कूल बच्चे सहित 8 लोगों की मौत, वही 1 घायल
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दर्दनाक घटना में आसमान से बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 स्कूली बच्चे और 4 ग्रामीण हैं।
यह घटना जोरातराई गांव में हुई, जहां बारिश से बचने के लिए सभी लोग खंडहर में रुके थे। तभी आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।
रायपुर के तेलीबांधा तालाब में कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या, सरकारी काम से अफसर को लेकर आया था रायपुर
राजधानी रायपुर हत्या की एक और वारदात से सहम गया है। शहर के हृदय स्थल तेलीबांधा तालाबा यानी मरीन ड्राइव के पास आज तड़के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि एक हफ्ते के भीतर राजधानी के मरीन ड्राइव में हत्या का दूसरा मामला है।
मृतक का नाम ईश्वर राजवाड़े है, जो अंबिकापुर का निवासी था। वह सरगुजा कलेक्ट्रेट में ड्राइवर का काम करता था। रविवार को सरकारी अधिकारी को लेकर वह रायपुर आया था। मरीन ड्राइव में एक सप्ताह पहले भी युवती की चाकू मारकर हत्या हुई थी।
रायपुर मेयर ऐजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुक क्लब में व्यापारी के साथ कि मारपीट
रायपुर के शीतल इंटर नॅशनल जूक क्लब बार में शोएब ढेबर ने एक व्यापारी के साथ मारपीट की। बुधवार रात पार्किंग में गाड़ी रिवर्स करने के दौरान विवाद हुआ था। पीड़ित के FIR दर्ज कराने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। शोएब शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर का बेटा और मेयर एजाज ढेबर का भतीजा है।
अब दिव्यांग विवेक को मिला वॉकर का सहारा
रायपुर 19 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में दुर्घटना में पैर खोने वाले विवेक को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वॉकर भेंट किया। वॉकर पाकर विवेक खुश हैं कि अब उन्हे चलने-फिरने सुविधा होगी। उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है।
दरअसल रायपुर के भनपुरी स्थित बुनियाद नगर निवासी श्री विवेक शर्मा ने एक दुर्घटना में एक पैर खो दिया। चलने-फिरने में असमर्थ विवेक को इस वजह से काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आज वे जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल विवेक को वॉकर उपलब्ध कराया और जब विवेक मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले तो वॉकर के सहारे चलकर निकले। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे वॉकर के सहारे चलने में अब दिक्कतें नहीं होगी।
रायपुर में आज निकेलेगी झाँकी शाम 7 बजे से ये सड़के रहेगी बंद डीजे धुमाल रहेगा या नही इस पर अब भी सस्पेंस
रायपुर में आज गणेश झांकी निकाली जाएगी। हर साल प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बढ़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते है। लोगों की भीड़ को देखते हुए शाम 7 बजे से 8 सड़कों को पूरी तरह से बंद करने के साथ ही 7 सड़कों पर रूट डायवर्ट किया गया है।
बलरामपुर CAF का अंधाधुंध फायरिंग करने वाला जवान बोला मेरे को चिढ़ाते थे इसलिए गुस्से में की फायरिंग,मध्यप्रदेश के 2 जवान की हुई थी मौत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बुधवार को छत्तीसगढ़ आर्ड फोर्स (CAF) के एक जवान ने इंसास राइफल से साथी जवानों पर 7 गोलियां बरसाई। इसमें मध्यप्रदेश के रहने वाले 2 जवानों की मौत हो गई। जबकि एक जवान की हालत गंभीर है। शुरुआती जांच में पता चला कि, जवान उसे चिढ़ाते थे, इसे लेकर आपसी रंजिश थी।
विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ो की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे बीएलओ
रायपुर । निर्वाचन कार्यालय जिला रायपुर द्वारा जिले के समस्त बीएलओ को घर-घर H2H, DSE और ओबीसी सर्वे का कार्य करने को दिया गया है, जिसमें 54 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र किया जाना है जबकि ओबीसी सर्वे पंचायत एवं नगर निगम के द्वारा किया जाना है जिसको की BLO को अतिरिक्त कार्य के रूप में दे दिया गया हैl
चूकी वर्तमान में सभी बीएलओ को H2H, DSE कार्य करने में ही एक घर में एक घंटे से भी अधिक का समय लग रहा है ऐसे में सभी बीएलओ द्वारा ओबीसी के 54 बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए सर्वे कार्य करने में असमर्थता जाहिर की गईl
अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वे कार्य को करने के लिए सभी बीएलओ को मूल विभाग से कार्य मुक्त नहीं किया गया है, साथ ही विभागीय कार्य करते हुए सर्वे कार्य करने को कहा जा रहा है, जो बिल्कुल भी संभव नहीं हैl एक ओर शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने के लिए कहा जा रहा है और दूसरी ओर उन्हें गैर शैक्षणिक कार्य करने के लिए दबाव बनाया रहा है, चूकी सभी बीएलओ या तो शिक्षक हैं या तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताl शिक्षको को विभागीय कार्य खत्म करने में ही 10 से 4:30 बच जाता है, ठीक वैसे ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सुबह से लेकर काम खत्म होने तक दोपहर 2-3 बज जाते हैं और उनमें भी अधिकांश BLO महिलाएं हैं जिनको सुबह-शाम घर के दायित्वों को भी निभाना होता है, ऐसे में 5:00 के बाद सर्वे कार्य करने में बहुत कठिनाई हो रही है, शाम को असामाजिक तत्वों से भी बीएलओ को सामना करना पड़ता है.... ऐसे में रायपुर शहर के सभी बीएलओ द्वारा ओबीसी सर्वे कार्य के लिए खुलकर विरोध किया गया!
ओबीसी सर्वे जातिगत सर्वे है जिसमें व्यक्ति या परिवार की अत्यंत ही व्यक्तिगत जानकारियां ली जानी है जिसमें बिना पूर्व सूचना के किसी भी व्यक्ति द्वारा जानकारी समय पर प्रदान नहीं की जाती है इसलिए शासन द्वारा इस सर्वे के लिए समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, लाउडस्पीकर या कचरा गाड़ियों के द्वारा सभी मतदाता क्षेत्रो में सर्वे से पहले व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए निवेदन किया गयाl
बीएलओ द्वारा रखी गई उपरोक्त सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रायपुर कलेक्टर द्वारा उचित समस्या समाधान करने की बात कही गई तथा उक्त सर्वे के लिए संबंधित आयोग के उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाते हुए बीएलओ के प्रतिनिधिमंडल को समस्या समाधान के लिए शनिवार को पुनः बैठक हेतु आमंत्रित किया गया है l
इस अवसर पर रायपुर शहर के BLO प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू, पी एस श्याम, अंकुर राठौर, जुनैद शेख, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद्मावती साहू सहित शहर के सैकड़ो शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता BLO उपस्थित रहेl
खाने में मिर्च नहीं देने पर CAF जवान ने साथियों पर की अंधाधुंध फायरिंग... दो जवानों की मौत
रायपुर डेस्क | छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। बलरामपुर जिले में सीएएफ के एक जवान ने अपने ही साथियों पर धड़ाधड़ गोलियां चला दी। एक जवान ने खाना खाने के दौरान अचानक बंदूक से फायरिंग शुरु कर दी।