कोरिया : रमदहा जलप्रपात में 7 लोग डूबे, एक युवती सुरक्षित वहीं एक युवक की मौत.. पांच लोगो की तलाशा जारी.. अचानक बढ़ा रमदहा का जल स्तर..
कोरिया जिले के विकासखण्ड भरतपुर के रमदहा जलप्रपात में 07 लोगों के डूबने की खबर मिल रही है. सूचना मिलते ही कोटाडोल पुलिस घटनास्थल पहुंच गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार उनमें से एक युवती व एक युवक को बाहर निकाला गया है. जिसमे से युवक की मौत हो चुकी है. पानी में लापता पांच अन्य की तलाश जारी है. समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक पुष्टि व घटना की विस्तृत जानकारी नही मिल पाई है. बताया जाता है कि सभी मध्यप्रदेश के सीधी जिले के बैढ़न निवासी हैं.
भरतपुर विकासखंड स्थित रमदहा जल प्रपात में दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही सविना उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो ने जिला व स्थानीय प्रशासन को अलर्ट होने व तत्काल बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस टीम को मौके पर पहुँच वस्तु स्थिति से अवगत कराने व त्वरित पहल कर हर संभव मदद का निर्देश दिया है. बैकुंठपुर से नगरसेना की टीम रवाना हो गयी है.










